Kundali Bhagya 3rd Aug Update: अर्जुन के सामने आई काव्या, राखी से मिलकर हुआ इमोशनल

कुंडली भाग्य में 3 अगस्त 2022, बुधवार को दिखाया गया कि अर्जुन को ग्लास से चोट लगती है। प्रीता कमरे में फोन लेने जाती है तो उसे हाथों में पट्टी बांधती है। अर्जुन और प्रीता में फिर से लड़ाई हो जाती है और प्रीता इसे सिर्फ दुर्घटना कहती है तो वहीं अर्जुन प्रीता को बुरा होस्ट कहता है। प्रीता, अर्जुन से बुरी तरह चिढ़ जाती है। प्रीता कहती है कि उसे अर्जुन को नाराज नहीं करना चाहिए क्योंकि राखी ने बहुत प्यार से ये पार्टी रखी है।

राखी किचन से मिठाई बनाकर बाहर आती है और वो अर्जुन को घाव देखकर घबरा जाती है। अर्जुन राखी को शांत करता है और अधिक चिंता करने के लिए नहीं कहता है। इधर, समीर ऋषभ को भरोसा देता है कि उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जिससे सृष्टी को उसके ऊपर शक हो। ऋषभ ये सब सुनकर मामले को जल्द सुलझाने के लिए कहता है। इस बीच, राजा, विष्णु और बंटी अर्जुन के घर में घुस जाता है।

Kundali Bhagya 3rd Aug Update

बदमाश अंजलि को घर से बाहर निकलते देखते हैं और उसे फॉलो भी करते हैं। किचन में राखी अर्जुन को मिठाई देती है। अर्जुन मिठाई देखकर इमोशनल हो जाता है वहीं, राखी को याद आ जाता है कि वो ऐसे ही अर्जुन के लिए मिठाइयां बनाया करती थी। महेश भी तब तक वहां पहुंच जाता है और मिठाई खाने की बात करता है लेकिन राखी मना कर देती है।

महेश को अर्जुन मिठाइयां देता है और तब तक सृष्टि आ जाती है और बताती है कि केक कटने वाला है, वो लोग जल्दी चलें। अंजलि भी तब तक लूथरा हाउस पहुंच जाती है। उसके साथ बदमाश भी उसका पीछा करते-करते आ जाते हैं।

अर्जुन जैसे ही बाहर आता है, उसे काव्या वहीं पर चलते हुए नजर आती है। वो अर्जुन को देखकर उसके सामने खड़ी हो जाती है। तभी अर्जुन की नजर काव्या के गले के नेकलेस पर पड़ती है। उसे याद आ जाता है कि

दादी सभी लोगों से मिलने के लिए आती है। अर्जुन उनकी तारीफ करते हुए कहता है कि वो हॉट लग रही हैं। वो इमोशनल हो जाती हैं और कहती हैं कि पहले भी उनकी ऐसे ही तारीफ करण किया करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X