Kundali Bhagya 2nd Aug Update: प्रीता के सामने पुराना प्यार, ऋषभ को साथ देखकर हुई जलन
'कुंडली भाग्य' में 2 अगस्त 2022, मंगलवार को दिखाया गया कि सभी पार्टी में एन्जॉय कर रहे होते हैं लेकिन, तभी अचानक बत्ती चली जाती है और सामने अर्जुन खड़ा होता है। अर्जुन सबके सामने पार्टी में बोलता है कि स्पॉटलाइट वो ले चुका है। सभी अर्जुन को देखकर खुश होते हैं। अर्जुन, ऋषभ को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं देता है और कहता है कि कहीं आज ही उसका तलाक ना हो जाए।
अर्जुन सबसे मिलकर घर में प्रीता के कमरे की ओर जाता है। उसे अपनी और प्रीता की सभी पुराने पल याद आने लगाते हैं। वो इमोशनल हो जाता है। वो पूरे घर में घुमता है और अचानक उसे कमरे में प्रीता तैयार होते नजर आती है। प्रीता तैयार होते हुए आंचल को कंधे पर रखती है लेकिन अर्जुन आकर उसे नीचे कर देता है। प्रीता उसे देखकर हैरान और शॉक्ड हो जाती है।

Recommended Video
प्रीता, अर्जुन से पूछती है कि उसकी हिम्मत कैसे हुई उसके कमरे में आने की और उसे छूने की। प्रीता और अर्जुन को कई पुराने पल याद आने लगते हैं। इधर सृष्टि और कृतिका के बीच पार्टी में ही बहस हो जाती है। दोनों की करीना बुआ आकर डांट लगाती है। करीना बुआ के गुस्से को ऋषभ शांत करता है। प्रीता, अर्जुन की क्लास लगाती है और कहती है उसे किसी ने अच्छी आदत नहीं सिखाई। अर्जुन भी प्रीता को भला-बुरा कहता है।
दोनों के बीच चल रहे बहस के बीच अचानक ऋषभ वहां आ जाता है। ऋषभ प्रीता को देखकर कहता अर्जुन के सामने ही कहता है कि वो बेहद खूबसूरत लग रही है। ऋषभ प्रीता की नजर भी उतारता है। इसे देखकर अर्जुन को जलन होने लगती है।ऋषभ और प्रीता साथ में नीचे आते हैं। ऋषभ प्रीता की तारीफ करता है।तभी अचानक प्रीता को याद आता है कि उसका फोन कमरे में छूट गया है। ऋषभ उसे फोन लाने के लिए कहता है। इधऱ, प्रीता और ऋषभ को साथ देखकर अर्जुन गुस्से में शीशे की ग्लास फोड़ देता है। तब तक प्रीता वहां पहुंच जाती है और उसे इस हालत में देखकर उसकी पट्टी करने लगती है।


Click it and Unblock the Notifications