कुंडली भाग्य 1st अगस्त अपडेट: लुथरा हाउस पहुंचा अर्जुन, करण ने ऋषभ को दिया शॉक
'कुंडली भाग्य' के 1 अगस्त 2022, सोमवार के एपिसोड में दिखाया गया कि अर्जुन असमंजस की स्थिति में रहता है कि वो पार्टी में क्या पहनकर जाए। अनुज को तब तक पार्टी आउटफिट अंजली की ओर से मिल जाता है। प्रीता को राखी से पार्टी आउटफिट मिलती है। वो भी प्रीता को ढेर सारा आशीर्वाद देती है। ऋषभ को वहां आता देखकर प्रीता की टेंशन बढ़ जाती है।
वहीं, ऋषभ प्रीता के सामने दावा करता है कि उनकी शादी को पांच साल हो गए हैं और उसकी खुशी के लिए ही उसने शादी की थी। वो कहता है कि उन्होंने अपना हर वादा निभाया। प्रीता भी मानती है कि उसने काव्या का और उसका ख्याल रखा। तब तक वहां काव्या आ जाती है और वो दोनों को आराम करने की सलाह देती है।
Recommended Video

इधर महेश सजावट की जिम्मेदारी लेता है और देखता है कि सब शानदार तरीके से हो। वो राखी के प्रति भी प्यार दिखाता है। वहीं, राखी कहती है कि ये कोई रोमांस करने की उम्र नहीं है। वो दिखाता है कि कैसे दोनों ने मिलकर परिवार बनाया है। इधर, प्रीता जब जागती है तो उसे काव्या से शादी की सालगिरह की बधाई मिलती है। काव्या ऋषभ को बताती है कि उसने नहीं प्रीता को अब तक विश किया है।
प्रीता को महेश और राखी भी आशीर्वाद देते हैं। प्रीता लेकिन, यह देखकर हैरान रह जाती है कि करीना भी उसे आशीर्वाद दे रही है और बीजी उसे गले लगा रही हैं। बीजी को लेकर सृष्टि अंदर जाती है और बातों ही बातों में पूछती है कि सभी लड़के-लड़कियां क्यों देते हैं। बीजी उसे समझाती हैं सभी लड़के-लड़कियां धोखेबाज नहीं होते हैं। वो बताती है कि उसने उसे इसलिए पीटा था क्योंकि वो समीर पर शक कर रही थी।
इधर दादी और समीर वहां पहुंच जाते हैं और वो सारी बातें सुनकर समीर को सृष्टि से माफी मांगने के लिए कहती है। समीर कहता है कि उसका कोई अफेयर नहीं चल रहा है। लूथरा परिवार ऋषभ को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं देते हैं। तभी मौके पर सभी देखते हैं कि अर्जुन वहां आया है।


Click it and Unblock the Notifications