Kundali Bhagya 18th Aug update: करण को क्यों हुई जलन? काव्या ने साथ खेला क्रिकेट
'कुंडली भाग्य' के 18 अगस्त के एपिसोड की शुरुआत में दिखाया गया कि बीजी दवा का डिब्बा अंजलि को देती है और कहती है कि उसे घाव का उपचार करना नहीं आता है। इस बीच, राखी देखती है कि सृष्टि रसोई घर में रो रही है। राखी उससे रोने की वजह पूछती है और सृष्टि बताती है कि उसे डर है कि ऋषभ को भी कुछ हो सकता है और प्रीता फिर से अकेली हो जाएगी। उसे समीर की भी चिंता होती है।
Recommended Video
राखी कहती है कि वो करण को तो पहले खो चुकी है लेकिन वो ऋषभ को नहीं खो सकती है। इधर, प्रीता ऋषभ से कहती है कि फर्स्ट एड का डब्बा लेकर आ रही है। वो जाती है तो देखती है कि अंजलि से ट्रीटमेंट करवाने से करण इंकार कर रहा है। प्रीता उसे दवा लगाती है और दोनों के बीच बहस भी हो जाती है। करण को याद आता है कि कैसे प्रीता पहले भी उसे दवाइयां लगाया करती थी।

काव्या तब तक वहां सफेद टीशर्ट पहने बैट लेकर वहां आती है और करण से क्रिकेट खेलने के लिए कहती है। प्रीता उसे करण को परेशान नहीं करने के लिए कहती है। लेकिन, करण काव्या को बाहर क्रिकेट खेलने के लिए ले जाता है। वहीं, दूसरी ओर पृथ्वी और शर्लिन पार्किंग एरिया में छिपे रहते हैं और पुलिस महेश को भरोसा देती है कि वो गैंगस्टर्स को भागने नहीं देंगे।
बाद में करण और काव्या हॉल में क्रिकेट खेलते हैं लेकिन, वहां पुलिस आ जाती है। बीजी काव्या को अंदर लेकर जाती है। पुलिस बताती है कि उन्हें सुबूत घर के अंदर से ही पहले ढूंढने होंगे तभी वो गुंडों को पकड़ पाएंगे। ऋषभ प्रीता से कहता है कि वो भी साथ चले और प्रीता उसकी बात मान लेती है। करण सोचता है कि प्रीता इस तरह से उसकी बात कभी नहीं मानती थी जैसे वो ऋषभ की बात मानती है।


Click it and Unblock the Notifications











