..................... Kundali Bhagya 17th aug written update prithvi tries to kidnap preeta know the story। कुंडली भाग्य 17 अगस्त अपडेट प्रीता का अपहरण करना चाहता है पृथ्वी क्या होगा कामयाब - Hindi Filmibeat

Kundali Bhagya 17th Aug Update: पृथ्वी ने रची प्रीता के अपहरण की तगड़ी साजिश!

कुंडली भाग्य के 17 अगस्त के एपिसोड की शुरुआत में राखी अर्जुन से कहती है कि वो ऋषभ को झगड़ा करने से रोके। अर्जुन राखी को मॉम कहकर शांत करने की कोशिश करता है। बाद में वो इसके लिए माफी भी मांगता है। राखी अर्जुन से कहती है कि वो उसे मां कहकर बुला सकता है क्योंकि उसे अच्छा लगा।

अर्जुन उसे ऋषभ पर भरोसा रखने के लिए कहता है लेकिन वो कहती है कि वो उसे अकेला नहीं छोड़ सकती है। अर्जुन उसे अपना वादा याद दिलाता है कि वो ऋषभ को कुछ नहीं होने देगा। वो राखी से चिंता नहीं करने के लिए कहता है। इसके बाद, प्रीता और ऋषभ अर्जुन को करण जैसा व्यवहार करते देख सरप्राइज हो जाते हैं।

Recommended Video

Kundali Bhagya 18 August Promo Spoiler: Arjun Kavya की बॉन्डिंग देख इमोशनल हुई Preeta | TV*Spoiler

Kundali Bhagya 17th Aug Update

शर्लिन, पृथ्वी से कहती है कि लूथरा परिवार ने पुलिस को बुलाया है इसलिए उन्हें निकल जाना चाहिए। लेकिन, पृथ्वी ऐसा करने से इनकार कर देता है। शर्लिन उसे कहती है कि पुलिस के आने के पहले वो निकल जाए। लेकिन, पृथ्वी किसी परिवार के सदस्य को बंधक बनाने की राय देता है। पृथ्वी शर्लिन से प्रीता देखने के लिए कहता है।

शर्लिन पृथ्वी से पूछती कि प्रीता के अलावा वो कुछ और क्यों नहीं सोच सकता है। वो कहता है कि ऋषभ नहीं चाहता प्रीता को कुछ हो इसलिए वो प्रीता को कब्जे में लेगा। वहीं, विष्णु कहता है कि वो कह देगा कि अर्जुन ने उसे पैसे देकर ऋषभ को मारने के लिए कहा है। गुंडों को लूथरा परिवार के सदस्य कहीं नहीं मिलते हैं। समीर उनकी बातें सुन लेता है और कन्फ्यूज हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X