Kundali Bhagya 11th Aug Update: शर्लिन ने की राखी के कमरे से पैसे चुराने की कोशिश!
'कुंडली भाग्य' के 11 अगस्त के एपिसोड में दिखाया गया कि समीर को तापसी पन्नू के आने की जानकारी मिलती है और कमरे में तैयार होने के लिए जाता है। बीजी ये जानकर सृष्टि से केक का इंतजाम करने के लिए कहती है और वो प्रीता को ढूंढती है। इस बीज अंजलि करण से मिलती है और पूछती है कि वो कहां था? करण कहता है कि वो प्रीता के साथ था। वो पूछता है कि प्रीता ने ऋषभ से क्यों शादी की होगी। जिसके जवाब में अंजलि कहती है कि शायद ऋषभ अच्छा इंसान होगा।
करण कहता है कि ऋषभ अच्छा शख्स नहीं था और प्रीता ने उससे पैसों के लिए शादी की होगी। दूसरी ओर राजा पृथ्वी और शर्लिन से आगे के प्लान के बारे में पूछता है। दोनों उसे निर्देशों को फॉलो करने के लिए कहते हैं। शर्लिन सभी लोगों से अपने प्लान के बारे में बताती है और कहती है कि वो राखी के कमरे से पैसे चुराने की कोशिश करेगी।

इधर, सृष्टि करण की साइड लेती है और करण उसके और समीर के रिश्ते की तारीफ करता है। सृष्टि बताती है कि उसने सिर्फ प्रीता के साथ रहने के लिए उससे शादी की थी। वो फिर और तह तक जाने की कोशिश करता है और पूछता है कि प्रीता करण से प्यार करती है या ऋषभ से। सृष्टि कहती है कि किसी किताब का आकलन उसके कवर से नहीं लगाया जाता है। प्रीता अंजलि से मुलाकात करती है और पूछती है कि वो क्यों करण के साथ काम कर रही है।
अंजलि प्रीता से कहती है कि वो उसके लिए पूरी दुनिया से लड़ सकती है। प्रीता ऋषभ की तारीफ करता है तो अंजलि उससे पूछती है कि क्या उसे ऋषभ से फर्स्ट नाइट से प्यार हो गया था। प्रीता उसे बताती है कि पहली रात दोनों का एक दूसरे के लिए सम्मान था। शर्लिन राखी के कमरे में जाती है लेकिन उसे पैसे नहीं मिलते हैं। किचन में सृष्टि करण को केक के लिए कहती है लेकिन उससे गिर जाता है। अंजलि कहती है कि वो दूसरी केक का इंतजाम कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











