Kundali Bhagya 10th Aug Update: पृथ्वी के सामने आया काव्या का सच, क्या चलेगा अगली चाल?
'कुंडली भाग्य' के 10 अगस्त 2002, बुधवार के एपिसोड में दिखाया गया कि करण सोकर उठता है और अंजलि उसे पिछली रात के लिए ताना मारती है। इसके बाद वो खुलासा करती है कि कैसे उसने प्रीता को प्रपोज किया। ये सब सुनकर करण शॉक्ड रह जाता है। करण ये सोचता है कि वो ऐसा कैसे कर सकता है तो वहीं, अंजलि उसे चिढ़ाती है कि प्रीता ने उसे प्रपोज करने के बाद हां बोला है। वो करण को बताती है कि वो मजाक कर रही है और उसने स्थिति को संभाल लिया था।
Recommended Video

करण सारी बातें सुनकर अंजलि से कहता है कि उसने उसे शराब पीने से क्यों नहीं रोका। अंजलि करण से कहती है कि वो ऐसा कैसे कर सकती थी। करण कहता है कि उसे बिल्कुल भी नहीं याद है कि वो कैसे प्रीता के कमरे में पहुंचा। पृथ्वी और राजा जब मिलते हैं तो पृथ्वी उनसे कहता है कि वो पार्टी को बरबाद करना चाहता था। राजा पृथ्वी से इसका कारण पूछता है। पृथ्वी कहता है कि बिजनेस में ऋषभ ने उसे धोखा दिया था इसलिए वो उसे बरबाद करना चाहता है।
पृथ्वी इसके बाद राजा से बंदूक लेता है और आगे बढ़ता है। आगे जाकर पृथ्वी को पता चलता है कि काव्या, प्रीता और करण की बेटी है। वहीं, विष्णु कन्फ्यूज हो जाता है कि करण और ऋषभ भाई हैं और अगर दोनों भाई हैं तो दोनों के सरनेम अलग क्यों हैं? शर्लिन पृथ्वी को साइड में लेकर जाती है और पूछती है कि वो घर में क्या कर रहा है। पृथ्वी उसे अपनी पूरी प्लानिंग बताता है। वो शर्लिन को ये भी बताता है कि काव्या करण और प्रीता की बेटी है।
इधर, करण और प्रीता एक दूसरे की तरफ आते हैं और प्रीता करण से कहती है कि वो उससे माफी की उम्मीद कर रही थी। करण ये सब सुनकर प्रीता से कहता है कि वो उसके प्रपोजल को अधिक गंभीरता से ना लें। वो बताता है कि वो अपनी कुक को भी एक बार प्रपोज कर चका है।


Click it and Unblock the Notifications











