Pics: एक्टर्स पूजा बनर्जी - कुणाल वर्मा की शादी में शामिल हुआ एक साल का बेटा, कोरोना में टली थी शादी

टीवी एक्टर्स पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने 16 नवंबर को परिवार और दोस्तों के बीच शादी कर ली। इस दौरान, इस शादी के सबसे क्यूट गवाह बने उनके एक साल के बेटे। पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा, 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना ने उनके सारे प्लान बेकार कर दिए।

इसके बाद पूजा और कुणाल ने तय किया कि वो अपनी शादी के लिए जमा किया गया सारा पैसा कोविड राहत कोष में दान कर देंगे और उन्होंने ऐसा ही किया जिसके लिए सबने उनकी प्रशंसा की।

kunal-verma-puja-banerjee-get-married-after-their-son-turns-1-postponed-wedding-in-covid

पूजा और कुणाल ने अपनी शादी को तय दिन पर ही कोर्ट में रजिस्टर करवाते हुए कोर्ट मैरिज कर ली थी और तय किया था कि वो धूमधाम से रीति - रिवाज़ों के साथ शादी तब करेंगे जब दुनिया में खुशियां वापस लौट चुकी होंगी। इसके बाद अक्टूबर 2020 में कुणाल और पूजा एक प्यारे से बेटे कृषिव के माता पिता बने। देखिए पूजा और कुणाल की शादी की तस्वीरें।

बंगाली दुल्हा - दुल्हन

बंगाली दुल्हा - दुल्हन

तस्वीरों में पूजा और कुणाल बंगाली दूल्हा - दुल्हन बने नज़र आ रहे हैं। उनकी शादी की तस्वीरें फैन्स को काफी ज़्यादा पसंद आ रही हैं।

गोवा में हुई शादी

गोवा में हुई शादी

ये शादी का समारोह तीन दिनों का था और पूजा - कुणाल ने तीन दिनों में दोस्तों के साथ गोवा में खूब मस्ती की। वहीं उनके बेटे कृषिव के साथ कुणाल के माता पिता भी काफी वक्त बिताते दिखे।

हल्दी की रस्म

हल्दी की रस्म

पूजा के परिवार के लोग, उनकी हल्दी की रस्म पूरी करते हुए। पूजा इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। पूजा और कुणाल की मुलाकात उनके सीरियल तुझ संग प्रीत लगाई सजना के सेट पर हुई थी।

2017 में की थी सगाई

2017 में की थी सगाई

पूजा और कुणाल ने 2017 में सगाई की थी। हालांकि उनका रिलेशनशिप काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। दोनों ने अपने 13 साल के रिलेशनशिप के दौरान ब्रेकअप भी किया था।

मज़बूती से खड़े रहे साथ

मज़बूती से खड़े रहे साथ

हालांकि, इसके बाद कुणाल और पूजा एक दूसरे के साथ फिर से वापस आए और तब से वो दोनों मज़बूती के साथ अपना रिश्ता निभा रहे हैं।

शादी के अगले दिन

शादी के अगले दिन

शादी के अगले दिन की ये तस्वीर शेयर करते हुए पूजा ने लिखा - शादी के बाद नई दुल्हन के तौर पर मेरी पहली तस्वीर। कुणाल और पूजा को शादी की बधाई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X