सबसे बड़ी क्राइम थ्रिलर की वापसी, "अभय 2" में नज़र आएंगे कुणाल खेमू !

कुणाल खेमू वेब शो अभय सीजन 2 के साथ वापसी कर रहे हैं। इसके पहले सीजन की लोकप्रियता के बाद ये फैसला लिया गया है।कुणाल इस सीरीज़ में अभय प्रताप सिंह की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे, जो एक आपराधिक मानसिकता को समझते हैं और किसी भी मामले को सुलझाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए निडर हैं।

कुणाल खेमू ने कहा, "मुझे एक कहानी जारी रखने और एक फ्रेंचाइजी का निर्माण करने का विचार पसंद है क्योंकि दर्शकों ने कंटेंट के साथ एक आत्मीयता विकसित की है और उन्हें पता है कि क्या उम्मीद रखनी है।

Web series

वह आगे कहते हैं कि अभय के पहले सीज़न को शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और दूसरा सीज़न निश्चित रूप से इसे अधिक आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। व्यक्तिगत रूप से, मुझे क्राइम थ्रिलर देखने में मज़ा आता है और मेरा मानना है कि यह एक ऐसी शैली है जिसने ज्यादातर लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित किया है।

निर्देशक केन घोष ने कहा, "ओटीटी एक विशाल स्पेस है और इस मंच को कंटेंट के साथ लबालब रखने की निरंतर आवश्यकता है। दूसरा सीज़न पहले वाले की तरह सभी का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहेगा। गौरतलब है कि ज़ी5 अब इसका दूसरा सीजन लॉन्च करने के लिए तैयार है।

View this post on Instagram

And it Begins.. #Abhay2 @zee5premium

A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on

सच्ची घटनाओं पर आधारित 8-एपिसोड की इस श्रृंखला में दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी।बी.पी. सिंह की फिक्शन फैक्ट्री द्वारा निर्मित और केन घोष द्वारा निर्देशित, दूसरे सीज़न की शूटिंग शुरू हो गई है और इस साल की गर्मियों में विशेष रूप से ज़ी5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X