सरकार से भिड़ने के बाद कुणाल कामरा ने सलमान खान से लिया पंगा? शो को लेकर कहा, 'मानसिक अस्पताल में..'

Kunal Kamra Troll Bigg Boss- कॉमेडियन कुणाल कामरा किसी ना किसी बात को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं। हाल ही में सरकार पर हमला बोलने के बाद वो मुसीबत में आए थे। लेकिन अब उन्होने सलमान खान के शो बिग बॉस को लेकर एक दावा किया है कि उनको बुलाया गया था।
हालांकि कुणाल कामरा ने इस शो को लेकर ऐसा लताड़ लगाई है कि फैंस हैरान हैं। कुणाल कामरा ने इसका खुलासा इंस्टाग्राम पर किया और इसके लिए उन्होने स्क्रीनशॉट भी साझा किया था। कुणामल कामरा की मानें तो ये शख्स खुद को कास्टिंग एजेंट होने का दावा करता है।
कुणाल कामरा के इस स्क्रीनशॉट के मुताबिर कास्टिंग डायरेक्टर ने लिखा, "बिग बॉस के इस सीज़न के लिए कास्टिंग मैं देख रहा हूं, आपका नाम ऐसे शख्स के रूप में सामने आया है जो उन्हें दिलचस्प लग सकता है। मुझे पता है कि यह आपके रडार पर नहीं रहा होगा, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो, यह अपनी असली वाइब दिखाने और लोगो के दिल को जीतने के लिए एक शानदार और क्रेजी मंच है। आप क्या सोचते हैं? क्या हमें इसके बारे में बात करनी चाहिए?"
कुणाल कामरा ने किया इंकार
इस ऑफर को लेकर कॉमेडियन ने पूरी तरह से इंकार कर दिया है। बिग बॉस में जाने से अच्छा है वो किसी मानसिक अस्पताल में अपना इलाज करवाएंगे। कुणाल ने लिखा, "मैं किसी मानसिक अस्पताल में जांच कराना पसंद करूंगा..." इसके बाद उनका पोस्ट खबरों का हिस्सा है। हालांकि उनको ये ऑफर ओटीटी के लिए आया था या टीवी के लिए इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हो पाया है।
कुणाल कामरा अपने स्टैंडप के लिए मशहूर हैं वो किसी तरह से बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनेंगे। देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में क्या होता है। फिलहाल कुणाल कामरा खबरों का हिस्सा हैं और लोग उनको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












