TRP TOPPERS कुमकुम भाग्य को तगड़ा झटका, नागिन 3 और ये रिश्ता नंबर 1
हर बार की तरह इस बार टीआरपी रेटिंग में कई बड़े बदलाव आया है। एक तरफ जहां केबीसी ने टॅाप 10 में अपनी एंट्री की है। वहीं कुमकुम भाग्य को जोरदार झटका लगा है।
यह शो टीआरपी में नंबंर 5 से बाहर हो गया है। कहीं ना कहीं इस वीक कुल्फी कुमार बाजेवाला ने बाजी मार ली है। यह शो इस वीक नंबर 4 पर पहुंच गया है। बिग बॅास भले ही आॅनलाइन रेटिंग में नंबर 3 पर हो।

लेकिन टीवी टीआरपी रेटिंग में यह शो 20 टीवी शो से भी पूरी तरह से बाहर हो चुका है। नागिन 3 हमेशा की तरह नंबर 1 और नंबर 2 पर कुंडली भाग्य ने अपनी पकड़ बनाए रखी है।
कार्तिक और नायरा के प्यार ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को नंबर 3 पर पहुंचा दिया है बहरहाल,यहां देखिए इस वीक की चौंकाने वाली टीआरपी लिस्ट। इस बार कई टॅाप शो को टीआरपी रेटिंग में बड़ा घाटा हुआ है। चलिए फिर इंतजार किस बात का यहां देखिए पूरी टीआरपी लिस्ट की एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications











