कुमकुम भाग्य की इंदु दादी उर्फ जरीना रोशन खान का अचानक निधन, श्रुति और शब्बीर ने शेयर की यादें

कुमकुम भाग्य सीरियल से जुड़ी बुरी खबर सामने आई है। कुमकुम भाग्य फेम इंदु दादी यानी जरीना रोशन खान का अचानक निधन हो गया है। 54 वर्षीय इंदु दादी की मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताई जा रही है। अचानक उनके जाने की खबर ने उनके को-स्टार को दुखी कर दिया है। कुमकुम भाग्य फेम शब्बीर अहलुवालिया और श्रुति झा ने भी दुख व्यक्त किया। श्रृति ने जरीना रोशन खान के साथ फोटो शेयर कर उनके लिए पोस्ट लिखा।

टीवी एक्ट्रेस श्रुति झा ने टूटे हुए दिल के साथ एक वीडियो और इंदु दादी के साथ फोटो शेयर की है। इस वीडियो में इंदु दादी मैं हूं हवा-हवाई गाने पर डांस करती दिख रही हैं। वहीं कुमकुम भाग्य के लीड एक्टर शब्बीर अहलुवालिया ने भी जरीना के साथ तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा वो चांद सा रोशन चेहरा।

Kumkum Bhagya Zarina Roshan Khan aka Indu Dadi

बात करें तो जरीना हिना खान के साथ ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि उन्हें कुमकुम भाग्य सीरियल से खासा पहचान बनाई। इसी सीरियल में उन्होंने इंदु दादी के किरदार को निभाकर घर घर में पहचान निभाई। आज उनके जाने से टीवी जगत को गहरा झटका लगा है।

बता दें कुमकुम भाग्य जी टीवी के पॉपुलर सीरियल में से एक हैं। कई बार ये सीरियल टीआरपी की दौड़ में नंबर वन रह चुका है। 1600 से भी ज्यादा एपिसोड अबतक प्रसारित हो चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X