सगाई से ठीक पहले मिहिका का हुआ अपहरण, सदमे में पूरा घर-परिवार.. तैयारियों में छाया मताम

Kumkum Bhagya

Kumkum Bhagya Update: 'कुमकुम भाग्य' ने रणबीर (कृष्णा कौल) और प्राची (मुग्धा चापेकर) के जीवन में दिलचस्प मोड़ के साथ अपने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखा है। दर्शकों ने हाल ही में देखा कि कैसे प्राची ने अपनी बेटी खुशी (तृषा रोहतगी) की कस्टडी के लिए अक्षय (अभिषेक मलिक) से शादी की और उसके बाद रणबीर अक्षय की बहन मिहिका (आफरीन दबेस्तानी) से शादी करने के लिए राजी हो गया।

वहीं अब प्राची और रणबीर का कनेक्शन देखकर अक्षय को जलन हो रही है, इसलिए वह मिहिका के साथ रणबीर की शादी की रस्में जल्दी निपटाना चाहता है, ताकि रणबीर उसकी जिंदगी से दूर चला जाए। जहां पूरा परिवार रणबीर और मिहिका के सगाई समारोह की तैयारी कर रहा है, वहीं आने वाले एपिसोड में दर्शक मिहिका का अपहरण होते देखेंगे, जिससे हर कोई सदमे में आ जाएगा।

इसके अलावा, रणबीर को पता चल जाएगा कि एडॉप्शन पेपर्स के अनुसार अक्षय ख़ुशी का एकमात्र अभिभावक है, और प्राची का आधिकारिक तौर पर अपनी बेटी पर कोई अधिकार नहीं है। अब जब उसकी शादी मिहिका से हो रही है तो वह अपनी बेटी को वापस पाने का मौका खोने की कगार पर है। वहीं ये सवाल भी दर्शकों के मन में है कि मिहिका का अपहरण किसने किया है?

क्या टंडन परिवार और रणबीर समय पर मिहिका को ढूंढ पाएंगे? क्या रणबीर अपनी बेटी को वापस पाने का कोई रास्ता खोज पाएगा? 'कुमकुम भाग्य' जी टीवी पर प्रसारित होता है।

More from Filmibeat

Read more about: kumkum bhagya television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X