कुमकुम भाग्य: प्रज्ञा ने करा दी आकाश- रचना की शादी.. फिर भड़केगा अभि!
[टेलीविजन] शो 'कुमकुम भाग्य' में सभी के खिलाफ जाकर प्रज्ञा आकाश और रचना की शादी कराने वाली है। जी हां, अभि से छिपाकर भी। दरअसल, प्रज्ञा को पता चलता है कि आकाश मन न होते हुए भी किसी दूसरी लड़की से शादी करने वाला है। लिहाजा, वह शादी रूकवा देती है।

प्रज्ञा आकाश और रचना को समझाती है कि यह दोनों के लिए गलत फैसला हो सकता है। लिहाजा अपने अंहकार दरकिनार करते हुए दोनों को एक-दूसरे से ही शादी करनी चाहिए। वहीं, अभि और दादी जो घर पर आकाश का इंतजार कर रहे हैं, यह जानकर आश्चर्यचकित रह जाएंगे आकाश ने रचना से शादी कर ली है।
बहरहाल, अब प्रज्ञा के इस फैसले पर अभि नाराज होता है या उसके साथ सहमत होता है, यह तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा। लेकिन फिलहाल, अभि प्रज्ञा के प्यार को भी पहचानने की कोशिश कर रहा है।
गुत्थी ने खोले कपिल शर्मा के SECRETS..
बता दें, तनु ने प्रज्ञा को बताया है कि वह अभि के बच्चे की मां बनने वाली है, लिहाजा प्रज्ञा अभि की जिंदगी से दूर चले जाना चाहती है। ताकि अभि तनु के साथ नई जिंदगी की शुरूआत कर सके। लेकिन अभि प्रज्ञा के बदले बर्ताव की वजह जानने के लिए पूरी कोशिश कर रहा, जिसके बाद उसे तनु के बारे में पता चलेगा।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications