TRP पर कुमकुम भाग्य ने तोड़ दिया रिकॅार्ड, नागिन 3 को झटका,कपिल शो का कमबैक !
इस वीक की टीआरपी रिपोर्ट काफी चौंकाने वाली है। कई ऐसे टॅाप शो हैं जिनकी जगह टॅाप 5 में से बाहर आ गई है। चलिए इसकी शुरुआत नंबर 1 से करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बार या फिर ये कह लें कि लंबे समय बाद कुमकुम भाग्य ने टीआरपी पर टॅाप किया है।
लीप के बाद दर्शक इस शो को देखना पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि ये शो इस वीक नंबर 1 पर है। इतना ही नहीं नंबर 2 पर भी हैरान करने वाले शो ने एंट्री ली है। कुल्फी कुमार बाजेवाला इस बार खुद को सभी शो से आगे करते हुए नंबर 2 पर पहुंच गया है। पिछले वीक जहां कुंडली भाग्य नंबर 2 पर रहा। वो अब सीधा नंबर 3 पर आ गया है।

इन दोनों शो के कारण नागिन 3 को नंबर 1 से सीधा नीचे आना पड़ा है। ऐसा मालूम होता है कि बंद होने से पहले नागिन 3 टीआरपी पर अपनी पकड़ खोते हुए नजर आ रही है। इसके साथ इस वीक सबसे बड़ी राहत कसौटी जिंदगी की को मिली है। वैसे ये शो पिछले वीक नंबर 1 पर था।
इस वीक नंबर 1 से नीचे आ गया है। फिर भी टॅाप 7 शो में इसका नाम शामिल है। द कपिल शर्मा शो इस वीक खुद को आगे बढ़ाने में कामयाब रहा है। चलिए बिना इंतजार किए आपको इस वीक के टॅाप 10 शो की लिस्ट दिखाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications