कुमकुम भाग्य: जब अभि- प्रज्ञा- तनु- दादी ने मिलकर किया FULL- On ड्रामा
[टेलीविजन] एक बार फिर कुमकुम भाग्य के इस घर में फुल- ऑन ड्रामा रचा गया। जी हां, और इस सिर्फ प्रज्ञा ही नहीं, बल्कि अभि- प्रज्ञा- तनु- दादी सबने मिलकर खूब हंगामा मचाया। और हो भी क्यों न.. अभि ने दादी के विश्वास का गला जो दबाया है।

पिछले एपिसोड में तो आपने देख ही लिया है कि अभि दादी के सामने तनु और प्रज्ञा की प्रेग्नेंसी की पूरी सच्चाई बता देता है। इसके बाद दादी अभि को एक जोरदार तमाचा मारती है और घर से बाहर निकलने को कह देती है। दादी अभि पर अपना और प्रज्ञा का विश्वास तोड़ने का आरोप लगाती है।
PICS: आपके फेवरिट 5 सीरियलों ने किए 100 एपिसोड पूरे..मचाया धमाल!
लेकिन प्रज्ञा यहां चुप कैसे रहती..प्रज्ञा दादी को समझाने की कोशिश करती है कि अभि इस घर की नींव है। लेकिन दादी उसकी एक नहीं सुनती। वहीं, तनु सबको यह विश्वास दिलाने में सफल हो जाती है कि वह बच्चा अभि का है, निखिल का नहीं..
PICS: तैयार रहें कपिल फैंस.. होने वाली है शानदार वापसी!
इन सबके बीच एक इंसान ऐसा भी है जिसे काफी मजा आ रहा है..जी हां सही समझा आपने... आलिया.. क्योंकि कुछ ही दिनों पहले अभि ने आलिया को इसी तरह धक्के मार कर घर से बाहर निकाला था।
बहरहाल, ड्रामा यहीं खत्म नहीं होता। प्रज्ञा को हमेशा के लिए अभि की जिंदगी से दूर करने के लिए अब तनु सुसाइड करने की कोशिश करेगी (यानि की नाटक).. जिसके बाद प्रज्ञा अभि से हमेशा के लिए दूर होने का मन बना लेगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications