कुमकुम भाग्य: OMg..तनु है प्रेग्नेंट..अभि हैरान..अब क्या करेगी प्रज्ञा!

[टेलीविजन] शो 'कुमकुम भाग्य' में लगता है प्रज्ञा के ऊपर जल्द ही फिर दुख के पहाड़ टूटने वाले हैं। अभी किडनैप होकर प्रज्ञा घर वापस क्या लौट आई, अभि की गर्लफ्रैंड तनु उसे परेशान करने में लग गई है। बहरहाल, जब बात नहीं तो अब तनु प्रज्ञा से अभि को झूठ बोलकर हासिल करना चाहती है।

अभि- प्रज्ञा फिलहाल एक दूसरे से दूर जरूर हैं, लेकिन कहीं न कहीं उनके बीच नजदीकियां आ रही हैं, जिसे देखकर तनु परेशान है। लिहाजा, तनु दोनों को झटका देने का प्लान करती है। जल्द ही आप देखेंगे कि तनु अभि के सामने खुलासा करने वाली है कि वह प्रेग्नेंट है।

जी हां, वैसे कहीं न कहीं, यह हम सब जानते हैं तनु झूठ बोल रही है। लेकिन प्रज्ञा के लिए यह खबर किसी धमाके से कम नहीं। यहां तक की अभि भी यह खबर सुनकर हैरत में पड़ जाएगा।

कुमकुम भाग्य: चश्मीश नहीं, अब दिखेंगी ग्लैमरस प्रज्ञा.. New LOOK

वहीं, बुलबुल के एक्सिडेंट से पूरब बहुत परेशान है और सोचता है कि अभि-प्रज्ञा को पास लाने के लिए क्या किया जाए। उसे परेशान देख आलिया उसकी मदद के लिए आती है। हालांकि पूरब को आलिया पर भरोसा नहीं होता लेकिन उससे मदद करने का वादा करती है। फिर पूरब उसे भी अभि- प्रज्ञा को मिलाने के प्लान में शामिल कर लेता है।

बहरहाल, अब तनु प्रेग्नेंट है या नहीं.. और आलिया के दिमाग में क्या चल रहा.. यह सब हमें आपको आने वाले एपिसोड्स में पता चलेगा।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X