कुमकुम भाग्य फैंस को झटका, 20 साल का लीप, अभि-प्रज्ञा की लव स्टोरी खत्म !
कुमकुम भाग्य टीआरपी पर अपनी पकड़ खोता जा रहा है। ये शो टीआरपी पर नंबर 1 से सीधा अब नंबर 10 पर पहुंच गया है। इतना तो साफ है कि अभि और प्रज्ञा का रोमांस अब दर्शकों को लुभाने में कामयाब नहीं हो रहा है। इसके चलते मेकर्स ने शो को लेकर बड़ी प्लानिंग की है।
एक वेबसाइट की खबर अनुसार शो में 20 साल का लीप तय बताया जा रहा है। जी हां, 20 साल के बाद अभि और प्रज्ञा की लव स्टोरी को खत्म होता हुआ माना जा रहा है। ऐसी खबर है कि प्रज्ञा और अभि की शादी हो जाएगी। दोनों Twiins बेटियों के माता-पिता बनेंगे।

कुल मिलाकर दर्शकों को लीप के पहले और लीप के बाद ड्रामा और ट्विस्ट की भरमार देखने को मिलेगी। यानी फैंस के लिए लीप के पहले अभि और प्रज्ञा का रोमांस और जुदाई एक साथ देखने को मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications