कुमकुम भाग्य Spoiler : आलिया और तनु करेंगे प्रज्ञा को मारने की प्लानिंग, सबसे बड़ा ट्विस्ट !
यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि टीवी का लोकप्रिय शो होने के बावजूद कुमकुम भाग्य टीआरपी पर पीछे होते चला जा रहा है। जहां दर्शक प्रज्ञा और अभि को एक बार फिर से एक होता हुआ देखना चाहते हैं।
वहीं कहानी में कई ट्विस्ट के जरिए अभि और प्रज्ञा एक दूसरे से मिलकर भी अलग हो जाते हैं। इस बार भी फैंस दोनों के एक होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा होना इतना आसान नहीं होगा।

इस वीक शो में सबसे बड़ा ट्विस्ट आएगा। जिसके बाद किंग के कारण अभि और प्रज्ञा हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग होने वाले हैं। इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि आलिया और तनु बनने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications