कुमकुम भाग्य: प्रज्ञा के लिए अभि ने खुद को पहुंचाया चोट..क्या होगा तनु का!
[टेलीविजन] शो कुमकुम भाग्य में अभि- प्रज्ञा की मुसीबत खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जब दोनों को एक दूसरे के प्रति प्यार का अहसास हो गया तो बीच में आ गई तनु। यह तो आपको पता ही है कि तनु ने अभि और प्रज्ञा के सामने कहा है कि वह अभि के बच्चे की मां बनने वाली है।

बहरहाल, एक ओर जहां अभि यह बात मानने को तैयार ही नहीं है। वहीं प्रज्ञा इसे सच मानकर तनु के जाल में फंस जाती है। प्रज्ञा तनु से वादा करती है वह उसे अभि की जिंदगी और घर में वही जगह देगी, जो अभि की पत्नी की होनी चाहिए।
ये कपिल शर्मा के साथ माधुरी दीक्षित क्या कर रही हैं!
इधर अभि को प्रज्ञा के बदले बर्ताव के पीछे का कारण पता चल चुका है। वह उसे विश्वास दिलाने की कोशिश करता है कि वह तनु के बच्चे का पिता नहीं है, लेकिन प्रज्ञा उसकी बात नहीं मानती। लिहाजा अब आप देंखेंगे कि अभि और प्रज्ञा तनु को सोनोग्राफी के लिए अस्पताल लेकर जाते हैं। अभि प्रज्ञा से वादा लेता है कि यदि तनु प्रेग्नेंट नहीं हुई, तो वह दादी से माफी मांगेगी और अभि को वापस अपने जीवन में वही जगह देगी।
एंट्री के साथ ही आमिर खान बनना चाहते हैं गौतम गुलाटी!
प्रज्ञा अभि की बातों से सहमत हो जाएगी। लेकिन तनु प्रेग्नेंट है या नहीं, यह हमें आने वाले एपिसोड्स में पता चलेगा। वहीं इधर अभि प्रज्ञा का प्यार पाने के लिए अपना हाथ काट लेता है। इससे प्रज्ञा परेशान हो जाती है और जल्दी जल्दी अभि के हाथों पर पट्टी करती है।
अब तनु की सच्चाई का पर्दाफाश कब तक होता है, यह देखना दिलचस्प होगा। क्योंकि अभि- प्रज्ञा अब एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications