..................... Kumkum Bhagya: Pragya Saves Abhi Using CPR! - Hindi Filmibeat

कुमकुम भाग्य: क्या प्रज्ञा बचा पाएगी अभि की जान!

[टेलीविजन] कुमकुम भाग्य में अभि- प्रज्ञा का किडनैपिंग एक दर्दनाक मोड़ पर आ गया है। जहां अभि- प्रज्ञा दोनों पहाड़ी से नीचे गिर जाते हैं। दोनों बेहोश हो जाते हैं, लेकिन यहां किसी तरह से प्रज्ञा की जान बच जाती है और वह अभि को हर हालत में वापस होश में लाने की कोशिश करती है।

kumkum bhagya

दरअसल, अभि- प्रज्ञा जैसे ही किडनैप नील के हाथों लगते हैं, नील उन्हें गोली मार देता है। प्रज्ञा अभि को बचाने की कोशिश करती है और इसी कोशिश में प्रज्ञा और अभि पहाड़ी से नीचे गिर जाते हैं। लेकिन अभि को गोली लग जाती है और वह बेहोश हो गया है। अभि के शरीर से काफी खून बह चुका है और उसकी सांसे भी उखरने लगती हैं।

प्रज्ञा परेशान हो कर हर हालत में अभि को वापस होश में लाने की कोशिश करती है। लेकिन जब उसे कुछ नहीं सूझता है तो उसे अचानक एक औरत की याद आती है जो सड़क पर किसी को मुंह से सांसे देकर जिंदगी देती है। लिहाजा, प्रज्ञा भी फैसला लेती है कि वह अभि को माउथ टू माउथ यानि कि सीपीआर देकर जान बचाएगी।

पढ़ें- Wow: वापस आने वाली हैं टेलीविजन की यह सुपरहिट एक्ट्रेस

लेकिन यहां गुड न्यूज यह है कि प्रज्ञा की कई कोशिशों के बाद अभि वापस होश में भी आ जाता है। प्रज्ञा अपने पति को वापस होश में देखकर बहुत खुश होती है। रिपोर्ट के मुताबिक, होश में आने के बाद अभि सबसे पहले प्रज्ञा से अपने प्यार का इजहार करने वाला है।

बहरहाल, अभि- प्रज्ञा की मुसीबत यहीं नहीं खत्म होने वाली। नील और उसके आदमी अभी भी इन दोनों की तलाश कर रहे हैं। अब अभि-प्रज्ञा इनके चंगुल से निकलकर कैसे भागेंगे और क्या आलिया पुलिस में रिपोर्ट करेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

विशेष नोट- फिल्म जगत और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X