कुमकुम भाग्य: सारे फिल्मी ड्रामे HIT.. अब सच्चाई का होगा खुलासा!
[टेलीविजन] जीटीवी के शो 'कुमकुम भाग्य' में काफी फिल्मी ड्रामा चल रहा है। 20 दिनों के लीप में प्रज्ञा पूरी तरह से बदलकर वापस आ चुकी है और अब अपने और अभि के ऊपर हुए अन्याय का बदला ले रही है। जी हां, प्रज्ञा का सिर्फ रूप ही नहीं बदला, बल्कि वह बोल्ड भी हो गईं हैं।

खैर, रूप बदलकर प्रज्ञा सिर्फ अभि की मदद ही करना चाहती है। प्रज्ञा ने अभि की सारी जायदाद भी अपने नाम करवा ली है। अभि के घर, प्रॉपर्टी से लेकर अभि का नाम भी प्रज्ञा ने अपने हक में कर लिया है। अभि अब कोई भी प्रोजेक्ट प्रज्ञा से पूछे बिना नहीं कर सकता।
SHOCK: सलमान खान लेंगे शाहिद कपूर की जगह.. इसे कहते हैं धमाका!
हालांकि ये सब करके वह दादी और परिवार के दूसरे सदस्यों के सामने काफी बुरी बन चुकी है। लेकिन प्रज्ञा ने इस बार ठान लिया है कि वह सारी सच्चाई सामने लाकर रहेगी।
लिहाजा, कहीं न कहीं, प्रज्ञा की कोशिश सफल भी होगी। जी हां, अब जबकि अभि के पास न पैसा है, न गाड़ी है..तो तनु अभि से शादी करने से मना कर देगी। वहीं, आलिया और राज भी अपने प्लान में नाकामयाब हो जाएंगे क्योंकि अब अभि नहीं, प्रज्ञा के हाथों में घर की डोर है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications











