..................... Kumkum Bhagya: Pragya Misinterprets Abhi As Dadi, Bulbul accident - Hindi Filmibeat

कुमकुम भाग्य: कहीं मस्ती, कहीं कंफ्यूजन तो कहीं ट्रैजे़डी!

[टेलीविजन] शो 'कुमकुम भाग्य' में अब अभि-प्रज्ञा ट्रैक लोगों को पसंद आ रहा है। हालांकि, घर आने के बाद दोनों एक दूसरे के सामने आने से कतराते नजर आ रहे हैं। अभि को समझ नहीं आ रहा है कि वह प्रज्ञा को कैसे जवाब दे और प्रज्ञा को प्रपोज करने वाली बात याद कर शर्म आती है।

आने वाले एपिसोड में प्रज्ञा यह सोचकर अपने कमरे में सोने नहीं जाती है कि वहां अभि होगा। और वह दादी के कमरे में चली जाती है। वहीं, अभि भी यही सोचकर अपने कमरे में न जाकर कहीं और सोने चला जाता है। बहरहाल, गड़बड़ तब हो जाती है, जब प्रज्ञा दादी के बिस्तर पर बैठ उनके पांव दबाती है।

TV DEBUT: सस्पेंस खत्म, सोनाक्षी सिन्हा होंगी इस शो की जज

प्रज्ञा को लगता है कि दादी सो रही है और वह उनके पैर और कमर की मालिश कर देती है। लेकिन तभी दादी कमरे के बाहर से आती दिखाई देती है। प्रज्ञा को मानो काटो तो खून नहीं....वह समझ जाती है कि वहां अभि सो रहा है दादी नहीं। वहीं, अभि भी आंखे बंद किए जानबूझकर लेटा रहता है।

Oooo..हो गई गड़बड़..एकता कपूर के शो में करते हैं काम, कर दी उन्हीं की बुराई

वहीं, सीरियल में दूसरी ओर बुलबुल का एक्सीडेंट हो जाता है। दरअसल उसे पता चल गया है कि अभि-प्रज्ञा की किडनैपिंग के पीछे नील का हाथ है। जिससे वह परेशान हो जाती है।

इसी परेशानी में सड़क पार करती बुलबुल का एक्सीडेंट हो जाता है। लेकिन अचानक वहां पूरब आ जाता है और उसे बचा लेता है। पूरब उसकी काफी सेवा करता है और उसे खुश करने के लिए तरह तरह तरकीबें अपनाता है।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X