कुमकुम भाग्य: तनु से जलती है प्रज्ञा....लगा देगी कमरे में आग!

[टेलीविजन] शो 'कुमकुम भाग्य' में एक बार फिर अभि- प्रज्ञा के भाग्य बदलते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बार कुछ अच्छा नहीं, बल्कि बुरा होने का अंदेशा है। इनके प्यार के बीच तनु आ गई है और अब प्रज्ञा हमेशा हमेशा के लिए अभि की जिंदगी से दूर जाना चाहती है।

kumkum bhagya

बता दें, तनु ने अभि-प्रज्ञा को बताया है कि वह अभि के बच्चे की मां बनने वाली है। प्रज्ञा ने तो तनु की बातों पर विश्वास कर लिया है, लेकिन अभि सच्चाई का पता लगाना चाहता है। अभि प्रज्ञा को प्यार करने लगा है, और वह किसी भी हालत में प्रज्ञा से दूर नहीं जाना चाहता।

लिहाजा, अब वह सच्चाई का पता लगाएगा। इधर प्रज्ञा के यह तो सोच लिया है कि वह अभि की जिंदगी से दूर चली जाएगी। लेकिन साथ ही साथ उसे तनु के जलन हो रही है। अभि के साथ तनु को देख प्रज्ञा अकेली घर वापस आ जाती है।

Oooo..'कुमकुम भाग्य' में होगा शाहरूख- रानी- काजोल मोमेंट!

प्रज्ञा गुस्से में पागल हो रही होती है। वह तनु के कमरे में जाकर अभि और तनु की सारी तस्वीरों में आग लगा देती है। अपने कमरे में आग देखकर तनु प्रज्ञा पर इल्जाम लगा देती है कि वह उसे जान से मारना चाहती है। जो प्रज्ञा अभि से तनु की शादी कराने में मदद कर रही है, तनु उसी प्रज्ञा पर इल्जाम लगाती है, जिससे प्रज्ञा हतप्रभ रह जाती है।

अब शो में आगे क्या होगा, यह देखना काफी दिलचस्प होगा। क्या अभि प्रज्ञा को छोड़ तनु से शादी कर लेगा? दादी इस मामले में क्या कहेंगी? क्या प्रज्ञा- अभि के सामने तनु का पर्दाफाश होगा?

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X