कुमकुम भाग्य: प्यार हुआ..इकरार हुआ..अब होगी प्रज्ञा को जलन
[टेलीविजन] इस हफ्ते टीआरपी में नंबर 1 रहा शो 'कुमकुम भाग्य' अब किडनैपिंग ट्रैक से आगे निकल आया है। काफी दिनों तक जंगल में साथ रहने के बाद अभि- प्रज्ञा के बीच काफी नजदीकियां आई हैं। लिहाजा, अब सीरियल रोमांटिक मोड़ ले सकता है।
घर आने के बाद अभि वापस अपनी पुरानी लाइफ में व्यस्त हो गया है। स्टारडम वापस उसके कदम चूमने लगी है। अभि के प्रोड्यूर्स उसकी वापसी की खुशी में पार्टी मना रहे हैं।
लेकिन इस पार्टी में शामिल हैं अभि पर जान छिड़कने वालीं उनकी फीमेल फैंस। लड़कियां अभि को छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहीं और प्रज्ञा यह देख जलभुन कर राख हुई जा रही है।
ये है मोहब्बतें: 3 बड़े ट्विस्ट, अलग हो जाएंगे रमन - इशिता?
इतना ही नहीं, बल्कि अभि के वापस आते ही तनु की खुशी की सीमा नहीं है। वह अभि को गले लगाती और उसके चेहरे को चूमने लगती है। लेकिन प्रज्ञा को यह सब देख बहुत बुरा लग रहा है। वहीं, अभि भी असमंजस है, क्योंकि प्रज्ञा ने उससे दिल की बात जंगल में साफ जाहिर कर दी थी।
वहीं, आने वाले एपिसोड में भी काफी मजा आने वाला है। जहां अभि पार्टी एन्जॉय करता दिखेगा। लेकिन प्रज्ञा जलन में कुढ़ती रहेगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
