कुमकुम भाग्य: अभि- प्रज्ञा की राहें जुदा..तलाक..तलाक..तलाक..

[टेलीविजन] अब तक शो 'कुमकुम भाग्य' में हमने अभि- प्रज्ञा के बीच कई खट्टे- मीठे तकरार देखे हैं। लेकिन अब मामला हाथ से निकलता दिख रहा है। जी हां, तनु के कारण अभि- प्रज्ञा के बीच गलतफहमियां काफी बढ़ने वाली हैं, जिसकी वजह से शायद दोनों तलाक का फैसला लें।

अभि ने प्रज्ञा के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया है, लेकिन प्रज्ञा न सिर्फ अभि के प्यार को ठुकरा देती है बल्कि अपने प्रपोजल को भी महज एक मजाक बताती है। अभि प्रज्ञा के इस बदले रूप से काफी निराश हो जाता है। वह प्रज्ञा की बात को सच मान लेता है और शराब के नशे में डूब जाता है।

वहीं, तनु भी डरी हुई है कि यदि अभि को उसके झूठ का पता चल गया तो फिर अभि उसे कभी नहीं छोड़ेगा। बता दें, तनु ने अभि- प्रज्ञा को बताया है कि वह अभि के बच्चे की मां बनने वाली है। जिसके बाद प्रज्ञा ने अभि को छोड़ने का फैसला ले लिया है।

Do You Know: एक्टिंग के लिए इस सितारे ने कभी न्यूजपेपर तक बेची है

बहरहाल, लगता है कि आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को तनु के इस ड्रामे का अगला पार्ट देखना होगा। वहीं, प्रज्ञा भी जानबूझकर दादी से बतमीजी से बात करती है और दादी प्रज्ञा पर हाथ उठाती है। इसके बाद प्रज्ञा फैसला लेती है कि वह हमेशा हमेशा के लिए अभि की जिंदगी से निकल जाएगी।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभि-प्रज्ञा के अलग होने से पहले तनु का सच सबके सामने आता है????

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X