कुमकुम भाग्य: खेल खत्म.. दादी के सामने तनु को लेकर आई प्रज्ञा
[टेलीविजन] कुमकुम भाग्य में अभि-प्रज्ञा की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। खैर प्रज्ञा अब सारे खेल को खत्म करना चाहती है और इसीलिए उसने तनु को, जो कि अभि के बच्चे की मां बनने वाली है, उसे घर लेकर आ गई है। प्रज्ञा के इस कदम से अभि हैरान रह जाएगा।

हाल कुछ ऐसा है कि प्रज्ञा अब सभी रिश्तों को तोड़कर अभि की जिंदगी से चली जाना चाहती है। और इसके लिए दादी की नजरों में खुद को गिराना चाहती है। जब काफी कुछ करने के बाद भी दादी प्रज्ञा से नाराज नहीं हुई। तो इस बार प्रज्ञा ने निशाना दादी की दोस्त 'दासी' को बनाया।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रज्ञा 'दासी' पर चोरी का आरोप लगा देती है। जी हां,,चोरी का.. दादी प्रज्ञा के इस हरकत से बहुत नाराज हो जाती है। लेकिन क्या दादी प्रज्ञा को घर से बाहर निकालेगी.. यह सवाल अभी भी खड़ा है।
PICS: समुद्र तट पर सनी लियोन की शूटिंग और मस्ती..
खैर, प्रज्ञा का ड्रामा जल्द ही सबके सामने आने वाला है। क्योंकि प्रज्ञा अब तनु को घर लाने वाली है। दरअसल, तनु प्रज्ञा को बार बार याद दिलाती है कि वह उसे घर और अभि की जिंदगी कि बाहर जाना है। इतना ही नहीं, बल्कि वह प्रज्ञा पर मन बदलने का आरोप भी लगाती है। जिसके बाद प्रज्ञा उसे दादी के सामने ले आएगी।
अब आगे क्या होता, यह देखना दिलचस्प होगा..
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications