..................... Kumkum Bhagya: Pragya beats up Abhi - Hindi Filmibeat

कुमकुम भाग्य: रॉकस्टार पति को पीट-पीट कर वापस घर लाएंगी प्रज्ञा.. Opps!

[टेलीविजन] जीटीवी के शो 'कुमकुम भाग्य' में फिलहाल हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। लेकिन टीवी सीरियल में जैसा कि हम जानते हैं, कभी भी.. कुछ भी हो सकता है। जी हां, कल तक अभि की याद में रो रही प्रज्ञा में रूप बदलने के साथ साथ अचानक ही काफी कॉफिडेंस भी आ गया है।

kumkum bhagya

तभी तो घर छोड़कर गए अपने पति को भी प्रज्ञा जमकर पीट डालेगी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि किस तरह प्रज्ञा अभि को कोई और समझकर डंडे से मारेगी। दरअसल, प्रज्ञा आजकल काफी चौकन्नी हो गई है।

Do You Know: इस खूबसूरत टीवी एक्ट्रेस की क्या थी पहली कमाई!

वहीं, घर छोड़कर गये अभि अपने रूम की खिड़की से घर में एंट्री लेने की सोचता है। और जब प्रज्ञा को अहसास होता है कि कोई उसके कमरे में आ रहा है, वह बिना शक्ल देखे डंडे से उसकी पिटाई करने लगती है। प्रज्ञा अभि के चेहरे पर चादर डाल देती है और पिटती जाती है।

Do You Know: टीवी वाले शाहरूख को चाहिए शाहरूख जैसा बंगला!

काफी मुश्किलों के बाद अभि उसे बताने में सफल होता है कि वह कोई और नहीं, ब्लिक उसका पति है। हालांकि अभि की उम्मीद से परे प्रज्ञा अभि के लिए बिल्कुल भी खुशी नहीं दिखाती। जिससे अभि निराश हो जाता है।

लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभि के सामने तनु- आलिया- राज की सच्चाई लाने से पहले ही प्रज्ञा की सच्चाई घरवालों के सामने आ जाएगी? जानने के लिए पढ़ते रहें hindi.filmibeat.com

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X