कुमकुम भाग्य: प्रज्ञा की रामलीला में होगा अलिया का स्वंयवर
[टेलीविजन] जीटीवी शो कुमकुम भाग्य का ट्रैक कहां जा रहा है खुदा जाने। शो में आये दिन आ रहे है ट्विस्ट्स से दर्शक हो चुके हैं परेशान। ऐसे में एक और ट्विस्ट वो भी रामलीला। खैर रामलीला दर्शकों के लिए मनोरंजक होगी क्योंकि इसी रामलीला में हो जायेगा अलिया का स्वंयवर।

दरअसल, शो में प्रज्ञा की पूरी डिटेक्टिव टीम तनु के बच्चे के असली पिता को खोजने में लगी हैं। लेकिन तनु की होशियारी और अलिया की चालाकी के आगे एक बार फिर प्रज्ञा की डिटेक्टिव टीम हो जाती है फेल। लेकिन इस बार अलिया की चालाकी उस पर पड़ने वाली है भारी, क्योंकि प्रज्ञा कराने वाली आलिया की शादी। वो भी तनु के निखिल से।
आने वाले एपिसोड्स में दर्शक शो में रामलीला की तैयारियां देखेंगें।अब जैसा की रामलीला का मतलब ही सच पर झूठ की जीत है। तो कुछ ऐसा ही शो में होने वाला है, प्रज्ञा से शादी का फरमान सुनने के बाद अलिया-तनु लग जायेंगे शादी को तोड़ने की जुगत में।इसी हडबडी में बेचारी दोनों कर बैठेगी ऐसी गलती जो कर देगा दोनों का पर्दाफाश।
तो क्या वाकई इस दशहरा हो जाएगा अलिया रुपी सूपर्णखा का पर्दाफाश? जानने के लिए पढ़ते रहिये hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications











