कुमकुम भाग्य: अभि से दूर होने के लिए क्या क्या झूठ बोलेगी प्रज्ञा!
[टेलीविजन] 'कुमकम भाग्य' में प्रज्ञा- अभि की जिंदगी में जैसे ग्रहण लग गई हो.. खुशियां इनके दरवाजे तक आती नहीं है कि फिर से एक नया बवाल खड़ा हो उठता है। अभी इनके बीच सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन एक बार फिर तनु ने इनकी बढ़ती नजदीकियों पर रूकावट डाल दी।

पिछले ही एपिसोड में हमने देखा कि तनु प्रज्ञा पर इल्जाम लगाती है कि वह तनु को घर लाने की बात पूरी तरह से भूल गई है और उसने अपना वादा भी तोड़ दिया। लिहाजा, प्रज्ञा फैसला लेती है कि वह पूरे परिवार के सामने अभि से हमेशा के लिए सारे रिश्ते तोड़ देगी।
PICS: इस खूबसूरत Tv एक्ट्रेस के सामने सभी फेल.. करीना से लेकर कैटरीना
इस फैसले के साथ प्रज्ञा अभि की दादी के सामने बताती है कि उसने एबॉर्शन करा लिया है और उसे अभी बच्चा नहीं चाहिए। वहीं, दादी सबको बताती रहती है कि अभि- प्रज्ञा जल्द ही मां- पिता बनने वाले हैं। प्रज्ञा को अहसास था कि यदि उसने दादी के सामने एबॉर्शन की बात की तो दादी उसे घर से बाहर निकाल देंगी।
लेकिन क्या दादी प्रज्ञा को अभि से अलग होने देंगी। या तनु घर में एंट्री ले पाएगी.. यह तो हमें आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। बहरहाल, इधर आलिया को तनु की प्रेग्नेंसी की बात पता चल चुकी है। अब आलिया इस खबर से किस तरह फायदा उठाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications