कुमकुम भाग्य : प्रज्ञा ने खेला ट्रम्प कार्ड.... क्या करेगी तनु
[टेलीविजन] जीटीवी के शो कुमकुम भाग्य में जल्द ही खुशियां आने वाली है और दर्शकों के लंबे इन्तजार के बाद प्रज्ञा और अभि एक हो जायेगें। इसी के साथ प्रज्ञा ने चल दिया है अपना तुरुप का पत्ता जो तनु के गेम को आकर देगा खल्लास।
बहरहाल शो में हो गया हा राज और तनु का खुलासा वह भी सब घरवालों के सामने। जी हां आलिया के बाद प्रज्ञा ने उस तीसरे शख्स यानी राज को भी सभी घरवालों के सामने एक्सपोज कर दिया जो अलिया और -तनु के साथ मिलकर अभि को बर्बाद करना चाहता था।क्या कूल हैं हम 3:
[फैमिली शो कुमकुम भाग्य बन जाएगा पॉर्न कॉमेडी!]
आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगें कि अभि के सामने तनु की सच्चाई आने के बाद वह तनु को एक जोरदार थप्पड़ रसीद करेगा, इसी के साथ जल्द ही अभि के सामने तनु के बच्चे की भी सच्चाई खुलने वाली है।
गपशप गलियारों के मुताबिक,तनु निखिल के ब्लैकमैलिंग से तंग आकर उसे मारने का प्लान बनाएगी। जिसकी भनक लग जायेगी प्रज्ञा को तनु की इसी बेवकूफी का फायदा उठाकर निखिल को तनु के इरादों के बारे में बता देगी।जिसके बाद तनु को एक बार फिर से पड़ेगा अभि का जोरदार तमाचा।


Click it and Unblock the Notifications











