कुमकुम भाग्य: छोड़ दिया शो, अब प्रज्ञा-अभि की लव स्टोरी पर BREAK!
[टेलीविजन] ज़ीटीवी के शो कुमकुम भाग्य में अभि - प्रज्ञा की लव स्टोरी ने हमेशा दर्शकों को बांधे रखा है लेकिन सीरियल में इस लव स्टोरी को पूरा करने का काम था पूरब और बुलबुल का। लेकिन अब अभि प्रज्ञा की लव स्टोरी पर लगने वाला है ब्रेक!
[कुम-कुम भाग्या: तनु का हुआ पर्दाफाश.. एक हुए प्रज्ञा-अभि]
सीरियल में बुलबुल का किरदार निभा रही मृणाल ठाकुर जल्द ही शो को टाटा करने वाली हैं। आने वाले ट्रैक में बुलबुल एक दर्दनाक हादसे का शिकार होगी जिसमे उनकी मौत हो जाएगी।

टीवीपुर के गलियारों में चर्चा है कि मृणाल ठाकुर को स्टार-प्लस के शो सिया के राम शो में मुख्य भूमिका के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन शो के कॉन्ट्रैक्ट के तहत मृणाल शो को साइन नहीं कर सकी। इस कारण उन्होंने शो को बाय-बाय कहना ही उचित समझा।
[स्वरागिनी: फिर खेला रागिनी ने गंदा खेल, क्या करेगी स्वरा]
इससे पहले खबर आई थी कि वह जल्द ही चैनल लाइफ ओके के शो दशहरा- जीत सच्चाई की में द्रौपदी की भूमिका में दिखाई देंगी। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया वह पहली बार मायथोलजिक्ल शो का हिस्सा बनने जा रही है। वह अपने किरदार द्रौपदी के लिए बेहद उत्साहित है।
[ये है मोहब्बतें: शो में नया धमाका.. आने वाले हैं दो नए मेहमान!]
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications











