कुमकुम भाग्य: प्रज्ञा का प्लान हुआ फ्लॉप, बनी आलिया की गुलाम
[टेलीविजन] जीटीवी के शो कुम कुम भाग्य में चल रहा है बेहद हाई-वोल्टेज ड्रामा जिसने कर दिया है प्रज्ञा का तख्तापलट। जी हां तख्ता-पल्ट क्योँ कि अब तक जिस घर की मालकिन प्रज्ञा थी, अब उस घर की नई मालकिन बन चुकी है आलिया। और मालकिन बनते ही आलिया लेने वाली प्रज्ञा से चुन-चुन कर बदला।
[बनना है सलमान 'युसूफ' या अरिजीत तो हो जाओ रेडी क्योंकि....]
इसी के साथ दर्शकों को देखने मिलेंगें शो में जबरदस्त ट्विस्ट।जैसा की शो में बुलबुल की मौत के बाद पूरा घर प्रज्ञा से नफरत करने लगा है, तो वहीं आलिया मौके का फायदा उठाकर अभि के कमरे से प्रॉपर्टी के पेपर चुरा लेती हैं, और वकील के मदद से वह बन गयी है घर की नई मालकिन।
[नागिन: जय हो रे टीवी वालों...नागिन LOVES नेवला!]
हालांकि आलिया की इस हरकत से जहां सभी घरवाले बेहद खुश है तो वहीं अभि और दादी बेहद हैरान हैं। आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगें कि, आलिया घर पर अपना मालिकाना हक़ जताते हुए प्रज्ञा को घर से बाहर का रास्ता दिखाएगी। लेकिन आखिरी वक्त पर आकर आकाश प्रज्ञा को घर से जाने से रोक लेगा।


Click it and Unblock the Notifications











