कुमकुम भाग्य: प्रज्ञा की चालाकी के आगे तनु-आलिया हुए Fail
[टेलीविजन] जीटीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में काफी समय से तनु और आलिया को लेकर प्रज्ञा की लड़ाई दिखायी जा रही थी। जिसे देखकर शायद दर्शक भी कहीं ना कहीं बोर होने लगे थे। लेकिन प्रज्ञा की एक चालाकी ने शो को फिर से वापस ट्रैक पर ला दिया है। और प्रज्ञा की इस चालाकी के आगे तनु-अलिया साजिशे भी असफल नजर आयीं।
[COMEBACK: सबकी फेवरिट जो़ड़ी की वापसी...नो शाहरूख-काजोल!]
शो में प्रज्ञा तनु के होने वाले बच्चे के असली पिता को खोज रही है, जिसके सामने आने के बाद प्रज्ञा अभि के सामने तनु और आलिया की साजिशों का पर्दाफाश कर सकेगी। लेकिन दोनों ही हमेशा अपनी स्मार्टनेस के चलते प्रज्ञा के झांसे में आने से बच निकल जाती हैं।

दरअसल, जबसे प्रज्ञा ने तनु को करवाचौथ पर निखिल के हाथों से व्रत खुलते हुए देखा है तब से उसे निखिल पर शक है। जिसके चलते वह दादी के साथ मिलकर तानु आलिया निखिल की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करेगी।
[ज़ी रिश्ते अवार्ड्स 2015: कुमकुम भाग्य Vs जमाई राजा...आपका फेवरिट कौन]
आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगें कि, प्रज्ञा दादी के साथ मिलकर अभि को आलिया की शादी निखिल से करवाने की लिए उकसाएगी। भले ही यह सुझाव दादी और अभि को पसंद आया हो लेकिन इसे सुनकर आलिया और निखिल एकदम भड़क जायेंगें। और इसी बौखलाहट में निखिल प्रज्ञा-अभि के सामने कर देगा खुलासा अपने और तनु के रिश्ते का।
[ये हैं मोहब्बतें: OMG! खुल गया इशिता के 'हॉरर ड्रामा' का राज]
हालाँकि तनु-अलिया के इस खुलासे के बाद जब अभि को उसकी फुग्गी यानि प्रज्ञा के बदले-बदले अंदाज की असली कहानी पता लगेगी, तो क्या वो प्रज्ञा को उसकी गलतियों के लिए माफ़ करेगा? साथ ही देखना दिलचस्प होगा कि आलिया और तनु अपनी इस हार का बदला प्रज्ञा से कैसे लेंगें। जानने के लिए [पढ़ते रहिये hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications