28 November Written Update: कुमकुम भाग्य,कसौटी, इश्कबाज, बिग बॅास 12 और ये है मोहब्बतें
हमेशा की तरह इस बार भी आपके पसंदीदा शो में काफी ट्विस्ट दिखाई दिए। चलिए हम आपको बताते हैं कि कसौटी जिंदगी की 2, इश्कबाज, बिग बॅास 12,कुमकुम भाग्य,ये है मोहब्बतें शो में आज किस राज से उठा पर्दा।
अनुराग के सामने आ गई नवीन की सच्चाई। अभि को पता चला प्रज्ञा की जिंदगी का बड़ा राज । बिग बॅास 12 के घर में श्रीसंत फिर अपना आपा खो देते हैं। श्रीसंत के सामने रोहित 2.5 करोड़ की बात कहते हैं। यहां पढ़िए 28 नवंबर यानी आज के एपिसोड की पूरी डिटेल अपडेट।

नवीन के खिलाफ अनुराग का खुलासा- कसौटी जिंदगी की 2
अनुराग सबके सामने नवीन पर प्रेरणा से धोखा करने का आरोप लगाता है। अनुराग की मां आकर ऐसा करने से रोकती है। अनुराग समझाता है कि मैं सही बोल रहा हूं। अनुराग कहता है कि वह शादी करके प्रेरणा के साथ गलत काम करना चाहता है। मलॅाय नवीन को सफाई देने के लिए कहता है। नवीन की घबराहट बढ़ जाती है।


Click it and Unblock the Notifications