27 November Written: कुमकुम भाग्य,कसौटी, इश्कबाज, बिग बॅास 12 और ये है मोहब्बतें
हमेशा की तरह इस बार भी आपके पसंदीदा शो में काफी ट्विस्ट दिखाई दिए। चलिए हम आपको बताते हैं कि कसौटी जिंदगी की 2, इश्कबाज, बिग बॅास 12,कुमकुम भाग्य,ये है मोहब्बतें शो में आज किस राज से उठा पर्दा।
क्या अनुराग के सामने आ गई नवीन की सच्चाई। अभि को पता चला प्रज्ञा की जिंदगी का बड़ा राज । बिग बॅास 12 के घर में रोमिल पर लगा ऐसा आरोप कि सभी घर वाले हो गए हैरान। यहां पढ़िए 27 नवंबर यानी आज के एपिसोड की पूरी डिटेल अपडेट।
कियारा का सच आया अभि के सामने -कुमकुम भाग्य
दिशा प्रज्ञा को दादी की सच्चाई नहीं बताती है। उधर प्रज्ञा को डॉक्टर बुला लेते है। कियारा प्रज्ञा को बताती है कि वह कभी उसे अकेला छोड़कर नहीं जाए। इसके बाद प्रज्ञा कियारा को यह भी बताती है कि उसे अभि ने खून दिया है।

दूसरी तरफ अभि कियारा को मिलने के लिए अस्पताल आता है। नर्स बताती है कि कियारा के साथ उसकी मां प्रज्ञा है। यह सुनकर अभि हैरान हो जाता है और सोच में पड़ जाता है।


Click it and Unblock the Notifications