26 November Written: कुमकुम भाग्य,कसौटी, इश्कबाज, बिग बॅास 12 और ये है मोहब्बतें
हमेशा की तरह इस बार भी आपके पसंदीदा शो में काफी ट्विस्ट दिखाई दिए। चलिए हम आपको बताते हैं कि कसौटी जिंदगी की 2, इश्कबाज, बिग बॅास 12,कुमकुम भाग्य,ये है मोहब्बतें शो में आज किस राज से उठा पर्दा और कैसे हुई सच्चाई की जीत। यहां पढ़िए 26 नवंबर यानी आज के एपिसोड की पूरी डिटेल अपडेट।
अनुराग के सामने खुला नवीन का राज-कसौटी जिंदगी की 2
अनुराग के कारण प्रोनिता की जान बच जाती है। नवीन भागने की बजाए प्रोनिता के कमरे की खिड़की के पास छिप जाता है। अनुराग जैसा ही खिड़की के पास देखने के लिए पहुंचता है वैसे मोहिनी आकर रोक लेती है।
नवीन अपने जूते छोड़कर नीचे मिट्टी में गिर जाता है। प्रेरणा और अनुराग को वहां से सिर्फ जूते मिलते हैं। इसके बाद मोहिनी सभी को कमरे के बाहर शादी की बाकी की पूजा के लिए चलने को कहती है।

दूसरी तरफ प्रेरणा और अनुराग गलती से शादी की रस्म को निभा लेते हैं। जिसमें दुल्हा और दुल्हन कुमकुम से अपने पैर के निशान बनाते हैं। छिपाए जाने के बाद मोहिनी प्रेरणा और अनुराग के पैर के निशान देख लेती है। अनुराग माफी मांगता है। मोहिनी इसे गलती समझकर माफ कर देती है।


Click it and Unblock the Notifications