Tv रिपोर्ट : जानिए इस हफ्ते के टॉप सीरियल, कौन आगे कौन पीछे!
छोटे पर्दे की बात करें तो यहां हर दिन सीरियल हिट या फ्लॉप होती है। और इसका पता चलता है शो की टीआरपी से। बहरहाल, हम यहां एक बार फिर आपके लिए लेकर आए हैं, टेलीविजन की साप्ताहिक रिपोर्ट, जो आपको बताएगा कि कौन सा शो अपनी जगह से नीचे फिसला और कौन रहा टॉप 3 में बरकरार।

काफ़ी समय से टीआरपी की रेस में आगे चल रहा ज़ी टीवी का धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' इस सप्ताह भी टीआरपी की लिस्ट में पहले स्थान पर बना हुआ है। वहीं एकता कपूर के शो 'ब्रम्हराक्षस- जाग उठा शैतान' कपिल शर्मा के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा शो' को पीछे छोड़ कर पिछले हफ्ते के ही तरह दूसरे स्थान पर बरकरार है।
Tv रिपोर्ट..कोई न दे सका कुमकुम भाग्य को टक्कर..एक बार फिर रहा टॉप पर!
टीआरपी रेटिंग में तीसरे पोजीशन पर रहा रुबीना डिलाइक का सीरियल 'शक्ति - अस्तित्व एक अहसास की' इस हफ्ते टीआरपी रेटिंग के टॉप पांच सीरियल की लिस्ट से बाहर है।
इस हफ्ते तीसरे नंबर पर सोनी टीवी का कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो' ने एंट्री की हैइस बार स्टार प्लस का रिएलिटी शो 'डांस प्लस' इस हफ्ते टीआरपी रेटिंग में चौथे स्थान पर रहा। टीआरपी रेटिंग में पांचवें स्थान पर स्टार प्लस का ही शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने अपनी जगह बनाई है।


Click it and Unblock the Notifications

