कुमकुम भाग्य: अभि के सामने यूं आएगा तनु का सच..रह जाएगा हैरान!
[टेलीविजन] शो 'कुमकुम भाग्य' में अभि प्रज्ञा में आए बदलाव को देखकर हैरान है। प्रज्ञा का यूं दादी का अपमान करना, दूर दूर रहना, परेशान और दुखी रहना..सबकुछ अभि को अजीब लग रहा है और वह इसके पीछे के कारण को जानना चाहता है।

प्रज्ञा दादी का अपमान कर तो देती है लेकिन इसके बाद वह खुद भी दुखी है। प्रज्ञा के रूप को देखकर अभि खुद से वादा करता है कि वह सच का पता लगाकर रहेगा। लिहाजा वह प्रज्ञा के घर जाकर पता लगाता है कि क्या वहां सबकुछ ठीक है?
वहां सबकुछ ठीक ठाक देखकर अभि सोच में पड़ जाता है और फिर प्रज्ञा का पीछा करने की ठानता है। अभि प्रज्ञा का पीछा करेगा और वहां पहुंचेगा जहां प्रज्ञा और तनु मिलने वाले हैं।
Do You Know: टीवी वाले शाहरूख को चाहिए शाहरूख जैसा बंगला!
अभि प्रज्ञा और तनु से थोड़ी दूर छिपकर बैठ जाता है और उनकी बातें सुनता है। फिर क्या था, अभि हैरान रह जाता है, जब वह तनु को बोलते सुनता है कि वह अभि के बच्चे की मां बनने वाली है। अभि जानता है कि तनु झूठ बोल रही है। बहरहाल, यहां उसे समझ आ जाता है कि प्रज्ञा इतने दिनों से बुरी बनने का नाटक क्यों कर रही थी।
खैर.. अब शो में आगे क्या होगा..क्या अभि प्रज्ञा को सीधे सीधे सच्चाई बताएगा.. क्या अभि तनु की सच्चाई का पर्दाफाश कर पाएगा? यह सब जानना दिलचस्प होगा..
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications