कुमकुम भाग्य के 20 साल लीप से स्टार्स हुए नाराज, शो छोड़ने का फैसला, हो जाएगी मौत !
एकता कपूर शो कुमकुम भाग्य 6 साल तक टीआरपी पर खुद को बनाए रखने में कामयाब रहा है। नागिन 3 और कुंडली भाग्य को छोड़ दिया जाए तो टीआरपी पर यह शो लगातार टॅाप 5 के अंदर खुद को बनाए रखने में सफल हुआ है। प्रज्ञा और अभि का रोमांस,शादी और लीप कई बार इस शो का हिस्सा बने हैं।
लेकिन इस 20 साल के लीप ने शो की कास्ट को इतनी मुश्किल में पहुंचा दिया है,कि कई हिट कलाकार अब इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। शो की कहानी को लीप के साथ अभि और प्रज्ञा के बच्चों पर फोकस किया जाएगा।

जिसके चलते कई स्टार्स ने शो छोड़ दिया है। ऐसी खबर है कि इस फेहरिस्त में जल्द अभि और प्रज्ञा यानी कि सृति झा और शब्बीर का नाम भी शामिल होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications