कुमकुम भाग्य: चश्मीश नहीं, अब दिखेंगी ग्लैमरस प्रज्ञा.. New LOOK
[टेलीविजन] अब बारी है अभि के हैरान होने की.. जी हां, शो कुमकुम भाग्य में अब आपको चश्मीश प्रज्ञा का नया लुक दिखने वाला है। और इस मेकओवर के पीछे हाथ है प्रज्ञा की बहन बुलबुल और अभि के दोस्त पूरब का।
बुलबुल और पूरब अब चाहते हैं कि अभि अपने दिल की बात जुबान पर लाए और प्रज्ञा के सामने अपने प्यार का इजहार करे। फिर क्या था, दोनों के प्रज्ञा को ग्लैमरस बनाने की ठान ली।
जैसा कि आप कुछ दिनों से देख रहे हैं कि अभि- प्रज्ञा एक दूसरे से दूर भाग रहे हैं। और आमने सामने होने से कतरा रहे हैं। इसी बीच बुलबुल और पूरब प्रज्ञा को पूरब से अलग एक कमरे में बंद रखते हैं ताकि यह देख पाएं कि अभि प्रज्ञा को कितना मिस करता है।
ये हैं मोहब्बतें: धमाकेदार एंट्री..ये सिंगर बनेंगे ईशिता के एक्स- बॉयफ्रैंड!
बहरहाल, वे दोनों यह देखकर खुश होते हैं कि कुछ ही देर में अभि प्रज्ञा को घर में यहां वहां खोजने लगता है और उसे मिस करता है। लेकिन जब प्रज्ञा अभि के पास जाने लगती है तो पूरब और बुलबुल उसे रोक लेते हैं और फिर चलते हैं अपनी नई चाल..
पूरब और बुलबुल का अगला कदम है प्रज्ञा का मेकओवर। अभि के इवेंट में प्रज्ञा बिल्कुल नए अवतार में नजर आएगी और अभि हैरत से बस प्रज्ञा की ओर देखता रह जाएगा।
बहरहाल, अब इतने के बाद क्या पूरब और बुलबुल अभि- प्रज्ञा के बीच की दूरियां मिटा पाएंगे..क्या अभि प्रज्ञा को प्रपोज करेगा..यह देखना दिलचस्प होगा..
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
