Brday Special 20 साल की उम्र में ये बन गए सुपरस्टार,रोमांस का बादशाह,20 ब्लॅाकबस्टर रिकॉर्ड
ये ना शाहरूख हैं और ना सलमान खान। इनके नाम के साथ कपूर भी नहीं जुड़ा है। इसके बावजूद ये ऐसे स्टार हैं जो कि 20 साल की उम्र से सुपरस्टार की फेहरिस्त में शामिल हैं।
हम बात कर रहे हैं कुमकुम भाग्य के अभि यानी कि शब्बीर अहलूवालिया के बारे में। जी हा, आज उनका 39 वां जन्मदिन है। साल 1999 में उन्होंने टीवी सीरियल 'हिप हिप हुर्रे' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया।

इसके बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर घर की', 'कहीं तो मिलेंगे', 'संजीवनी' जैसे कई धारावाहिक में काम किया। जहां पर निगेटिव किरदार निभाते हुए उनकी इमेज भी विलेन सी हो गई थी।
लेकिन कुमकुम भाग्य ने उनकी इमेज को इस तरह बदला कि आज अभि और प्रज्ञा का रोमांस 2014 से यानी कि 5 साल से टीआरपी पर टॅाप पर बना हुआ है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि शब्बीर टीवी के शायद ऐसे पहले स्टार हैं जो अपने अब तक के करियर में लगभग20 से अधिक सुपरहिट शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी,कहानी घर घर की,कहीं तो होगा,नच बलिए सीजन होस्ट,खतरों के खिलाड़ी जैसे शो शामिल हैं। 2 सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।
यहां देखिए खास तस्वीर और शब्बीर के जीवन से जुड़ी एक खास जानकारी...


Click it and Unblock the Notifications
