TRP रेटिंग..कुमकुम भाग्य ने तोड़ा रिकॉर्ड, साथ निभाना साथिया ने मारी छलांग!
छोटे पर्दे की बात करें तो यहां हर दिन सीरियल हिट या फ्लॉप होती है और इसका पता चलता है शो की टीआरपी से। बहरहाल, हम यहां एक बार फिर आपके लिए लेकर आए हैं, टेलीविजन की साप्ताहिक रिपोर्ट, जो आपको बताएगा कि कौन सा शो अपनी जगह से नीचे फिसला और कौन रहा टॉप में बरकरार।

कुमकुम भाग्य
पिछले छह हफ्तों से नंबर वन पर रहने वाला 'कुमकुम भाग्य' एक बार फिर नंबर एक की पोजिशन पर जमा है। आप सोच रहे होंगे, फिर नंबर एक की पोजिशन से कौन सा शो घिसका है?
साथ निभाना साथिया
स्टार प्लस के सीरियल 'साथ निभाना साथिया' इस हफ्ते टीआरपी रेटिंग में दूसरे नंबर पर आ गया है। पिछले हफ्ते ये सीरियल नंबर तीन पर था।
ब्रह्मराक्षस
टीआरपी रेटिंग में नंबर तीन पर इस हफ्ते क्रिस्टल डिसूजा और अहम शर्मा का सीरियल 'ब्रम्हरक्षक' अपनी जगह बनाई है।आपको बता दें कि ये सीरियल पिछले हफ्ते दूसरे नंबर था।
शक्ति..अस्तित्व के अहसास की
रुबीना डिलाइक का सीरियल 'शक्ति एक अस्तित्व एक एहसास की' इस हफ्ते टीआरपी रेटिंग में नंबर चार पर है। पिछले हफ्ते ये सीरियल टीआरपी रेटिंग में पांचवे स्थान पर था।
ये हैं मोहब्बतें
इस टीवी एक्ट्रेस के बेडरूम में लगी आग..खुद भी आईं चपेट में
दिव्यांका त्रिपाठी और करन पटेल स्टारर स्टार प्लस का सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' पिछले कई हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में नीचे चल रहा है। हालांकि, पिछले हफ्ते ये सीरियल नंबर चार पर था जो अब लुढ़क पांचवे नंबर पर जा पहुंचा है।
चैनल
वहीं चैनल की बात करें तो स्टार प्लस, कलर्स और ज़ीटीवी टॉप में रहे।
अन्य
सोनी सब, लाइफ ओके, सोनी एंटरटेनमेंट, एंडटीवी, ज़ी अनमोल सभी इन तीनों चैनल्स के पीछे ही रहे।


Click it and Unblock the Notifications


















