5 December Written: बिग बॅास 12,कुमकुम भाग्य, कसौटी जिंदगी की 2, इश्कबाज और कुल्फी कुमार बाजेवाला
कसौटी जिंदगी की 2, इश्कबाज, बिग बॅास 12,कुमकुम भाग्य, और कुल्फी कुमार बाजेवाला में आज आपके लिए कौन सा ट्विस्ट लेकर आया है।
कसौटी में अनुराग ने किया प्रेरणा से ऐसा वादा कि हैरान रह गए सब। कुल्फी कुमार बाजेवाला में कुल्फी का टूट गया दिल। अभि ने प्रज्ञा के धोखा से परेशान होकर लिया ये फैसला। इसके साथ बिग बॅास 12 में प्राइज मनी को लेकर होगा नया हंगामा।यहां पढ़िए 5 दिसंबर यानी आज के एपिसोड की पूरी डिटेल अपडेट।

दीपिका पर लगाया सुरभि ने बड़ा आरोप-बिग बॅास 12
कप्तानी टास्क की शुरुआत होती है। दीपक मेघा से कहते हैं कि आपके पास ऐसी टीम है जो टास्क नहीं करती है। दीपक टास्क में से मेघा का बैग बाहर कर देता है। इस बीच श्रीसंत और रोहित के बीच बहस होती है। श्रीसंत को रोहित कहते हैं कि आप बाहर जाकर क्लीन बोल्ड हो जायेंगे। श्रीसंत को गुस्सा आ जाता है। वह रोहित के काफी करीब जाते हैं। रोमिल दोनों के बीच आ जाता है। इसके बाद श्रीसंत शांत हो जाते हैं। सुरभि और रोहित अपनी बात से दीपिका को टारगेट करते हैं। सुरभि कहती हैं कि आप यहां पर फालतू के लिए आयी हैं।


Click it and Unblock the Notifications