3 December Written:बिग बॅास 12, कुमकुम भाग्य, कसौटी जिंदगी की 2,इश्कबाज और कुल्फी कुमार बाजेवाला
हमेशा की तरह इस बार भी आपके पसंदीदा शो में काफी ट्विस्ट दिखाई दिए। चलिए हम आपको बताते हैं कि कसौटी जिंदगी की 2, इश्कबाज, बिग बॅास 12,कुमकुम भाग्य, और कुल्फी कुमार बाजेवाला में आज आपके लिए कौन सा ट्विस्ट लेकर आया है।
कसौटी में प्रेरणा की शादी की सच्चाई आयी सामने। कुल्फी कुमार बाजेवाला और कुमकुम भाग्य में सबसे बड़ा खुलासा।बिग बॅास 12 में फिर एक बार हुई श्रीसंत और करणवीर का झगड़ा। साथ ही कप्तानी और प्राइज मनी को बचाने के लिए एक स्पेशल टास्क जिसमें जमकर हंगामा हुआ।
यहां पढ़िए 3 दिसंबर यानी आज के एपिसोड की पूरी डिटेल अपडेट।

श्रीसंत और करणवीर की बिग फाइट-बिग बॅास 12
बिग बॅास 12 के घर में होने लगी है चोरी। इसे लेकर मेघा और जसलीन काफी परेशान नजर आते हैं। मेघा कहती हैं कि यहां पर लोगों से खाने के लिए भी मांगना पड़ता है। करणवीर दीपक को समझाते हैं कि ये गलत है। मेघा कहती हैं कि आज किसी को खाना नहीं मिलेगा। लोग अपना खाना खुद बनायेंगे।
सुरभि से करणवीर कहते हैं कि कोई दीपिका को ऐसे बोल दें तो वह कैसे रिएक्ट करती । सुरभि कहती हैं कि बाहर जाकर मेरे भाई श्रीसंत को मारेंगे। भले ही वह जेल में चले जायेंगे। दीपक कहते हैं कि श्रीसंत को जेट प्लस सुरक्षा लेनी पड़ेगी। दीपिका श्रीसंत को समझाती है कि इस वीक आपको धैर्य रखना होगा।दीपक और सुरभि से रोहित कहते हैं कि श्रीसंत ने आखिर क्रिकेट में किया क्या है।


Click it and Unblock the Notifications











