..................... Kumkum Bhagya: Another Villain In Abhi-Pragya’s Life! - Hindi Filmibeat

कुमकुम भाग्य: अभि- प्रज्ञा की जिंदगी में एक और विलेन की धमाकेदार एंट्री

[टेलीविजन] शो 'कुमकुम भाग्य' में क्या अभि- प्रज्ञा के कम दुश्मन थे, जो निर्माता एक और विलेन की एंट्री चाह रहे हैं। जी हां, जल्द ही शो में एक स्टार विलेन की एंट्री होने वाली है। यानि की तनु और आलिया के बाद अब प्रज्ञा की जिंदगी तबाह करने के लिए एक और कैरेक्टर।

kumkum bhagya

बहरहाल, खबरों की मानें तो इस किरदार को शुरूआत में काफी अच्छा दिखाया जाएगा। लेकिन समय के बाद उसका असली चेहरा सबके सामने आएगा। इस विलेन का मेन मकसद होगा अभि से उसकी स्टारडम और रॉकस्टार का तमगा छीनना। लिहाजा, इस रोल के लिए किसी बड़े स्टार से संपर्क किया जा रहा है।

OMg! एकता कपूर का यह पॉपुलर टीवी शो जल्द होगा बंद

सूत्रों के मुताबिक, यह किरदार अभि- प्रज्ञा की जिंदगी में आने के लिए तनु का सहारा लेगा। हम्मम.. यानि की प्रज्ञा आने वाले तूफान की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। बता दें, फिलहाल प्रज्ञा अभि और तनु को मिलाने की कोशिश कर रही है क्योंकि तनु ने ड्रामा रचा है कि वह अभि के बच्चे की मां बनने वाली है।

गौरतलब है कि, जल्द ही आप देखेंगे कि तनु कास्टिंग काउच की शिकार होने वाली है। उसे एक मॉडलिंग ऑफर, जिसके लिए वह अभि को छोड़ने के लिए भी राजी हो जाएगी। लिहाजा, एक बार फिर प्रज्ञा के सामने तनु का असली चेहरा आ जाएगा। या हो सकता है कि यह सब नए विलेन की धमाकेदार एंट्री की तैयारी हो।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X