Tv रिपोर्ट : कुमकुम भाग्य हर बार की तरह आगे..रुबीना का 'किन्नर' बनना फायदे का सौदा!
छोटे पर्दे की बात करें तो यहां हर दिन सीरियल हिट या फ्लॉप होती है। और इसका पता चलता है शो की टीआरपी से। बहरहाल, हम यहां एक बार फिर आपके लिए लेकर आए हैं, टेलीविजन की साप्ताहिक रिपोर्ट, जो आपको बताएगा कि कौन सा शो अपनी जगह से नीचे फिसला और कौन रहा टॉप में बरकरार।

बता दें, इस हफ्ते टीवी की दुनिया में काफी उठापटक हुई है। नंबर एक की पोजिशन को छोड़कर यहां काफी कुछ बदल चुका है। सीरियल को टीआरपी की टॉप लिस्ट में पहुंचाने के पीछे निर्माताओं और कलाकारों की जी तोड़ मेहनत होती है। जी टीवी का सीरियल 'कुककुम भाग्य' इस हफ्ते टीआरपी रेटिंग में फिर से सबसे ऊपर है।
मोहनजोदड़ो-जोधा अकबर से कम नहीं टेलीविज़न के ये पीरियड ड्रामा!
'बार्क इंडिया' की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के हिसाब से स्रिती झा और शब्बीर आहलूवालिया का ये सीरियल शहरी दर्शको में पिछले तीन हफ्तों में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। चलिए स्लाइड्स में देखते हैं कौन हैं इस हफ्ते के टॉप सीरियल्स..


Click it and Unblock the Notifications