..................... Kumkum Bhagya actress Supriya Shukla joins The Kapil Sharma Show - Hindi Filmibeat

Alert..आखिरकार कपिल को मिल गई रिंकू भाभी..ब्लाॅकबस्टर से कनेक्शन..

कपिल शर्मा शो में नई रिंकू भाभी की एंट्री होने जा रही है। ब्लाॅकबस्टर शो कुमकुमभाग्य फेम एक्ट्रेस सुप्रिया शुक्ला भोजपुरी किरदार में दिखाई देंगी।

By Prachi Dixit

कपिल शर्मा एक तरफ जहां टीआरपी की रेस में अपनी पकड़ मजबूत करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। वहीं पर सुनील देश-विदेश में अपने लाइव शो में बिजी है।

इसके बाद भी इन दोनों के बीच उलझा हुआ मामला लगातार किसी ना किसी तरीके से सुर्खियों में बना रहता है। इससे हम सभी वाकिफ हैं कि रिंकू भाभी के शो से चले जाने के बाद शो की चमक कम हो गई।

sunil grover

एक ही तरह के किरदारों से कपिल के शो की नैया जल्द ही डूब सकती है। ऐसे में कपिल अपनी टीम में नए किरदारों की एंट्री कर रहे हैं। इस शो में रिंकू भाभी के भोजपुरी अंदाज से फिर से दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इस शो में एक

भोजपुरी किरदार की एंट्री की जा रही है। इस किरदार को कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुप्रिया शुक्ला निभायेंगी।

इसके लिए उन्होंने अपनी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी। इस बारे में सुपिया का कहना है कि मैं इस शो में जाने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मैं पहली बार कॅामेडी करने जा रही हूं। मैं इस शो में कानपूर से मुंबई आयी एक महिला का किरदार निभा रही हूं।

गौरतलब है कि इस शो में कपिल और कीकू के अलावा कोई भी दमदार कॅामेडियन नहीं है। ऐसे में रिंकू भाभी का यह नया वर्जन लोगों के लिए मजेदार होगा है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।

बहरहाल,इस पूरे विवाद के बाद ऐसी कई अफवाह भी है जिसका सामना द कपिल शर्मा को करना पड़ा है।यहां देखिए..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X