'उसने अपना हाथ मेरे इस अंग पर रखा और...' कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस के साथ कास्टिंग काउच
Bollywood Casting Couch: टीवी की मशहूर अभिनेत्री शिखा सिंह ने काफी सारे सीरियल्स में काम किया है। इतना ही नहीं आपको बताते चलें कि कुमकुम भाग्य से लेकर महाभारत शो में भी वह नजर आ चुकी है। अब हाल ही में उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया और अपना बड़ा एक्सपीरियंस भी शेयर किया।

शिखा सिंह हुई थी कास्टिंग काउच का शिकार
टेली मसाला के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान शिखा सिंह ने बताया कि "मैं पहले और आखरी बार एक मूवी ऑडिशन के लिए गई थी। वहां पर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बैठा हुआ था। धीरे-धीरे वह मेरी तरफ आ रहा था।"
शिखा सिंह ने बताया कि "उसने मेरी थाई पर हाथ रख दिया था और मैं तुरंत वहां से उठ गई थी। उसने मुझे कहा कि तुम तो हीरोइन मटेरियल हो और मूवी में ऐसा होगा वैसा रोल होगा।"
एक्ट्रेस को गलत तरह से छुआ गया
शिखा सिंह ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि उन्होंने शख्स का हाथ झटक दिया था और उसने पूछा कि क्या हो गया। तो एक्ट्रेस ने कहा कि "मैं खड़ी रहती हूं आप बात कर लो। उसने कहा कि अरे नहीं यह सब कुछ तो होता ही रहता है। मैंने उसको कहा कि नहीं अगर यह सब होता है तो मुझे नहीं होगा मैं तुरंत वहां से उठ गई।"
शिखा सिंह ने आगे बताया कि "जिस शख्स ने मुझे वहां पर भेजा था मैंने उसे सब कुछ बता दिया था। मैंने उसको कहा कि वो मुझे तो क्या बल्कि आगे से किसी भी लड़की को वहां पर ना भेजें।"
फिल्मों में काम क्यों नहीं करती शिखा सिंह?
शिखा सिंह ने बताया कि वह फिल्म मेकर बड़ा और जाना पहचाना नाम भी है। काफी सारे लोग उनसे यह भी पूछते हैं कि वह फिल्मों में काम क्यों नहीं करती तो आपको बता दें कि इसी वजह से उन्होंने फिर मैं इंडस्ट्री से तौबा कर लिया। इस घटना के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी और सिर्फ टीवी पर ही काम किया।


Click it and Unblock the Notifications



