कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस मुग्धा छपेकर ने पति रवीश देसाई को दिया तलाक, शादी के इतने साल बाद अलग हुए कपल?

television news

Mugdha Chhaphekar and Ravish Desai Divorce- साल 2025 की शुरुआत से ही कई ऐसी खबरें आ चुकी है जो कि हैरान करने वाली हैं। अब एक खबर टेलीविजन सितारों की सामने आ रही है और पता चला है कि टीवी कलाकार मुग्धा चापेकर और रवीश देसाई ने तलाक ले लिया है।

इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस को अचानक झटका लगा है। साल 2016 में एक दूसरे ने शादी की थी और इस शादी के महज 9 सालों के बाद उनका तलाक हो गया। ऐसा कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात सतरंगी ससुराल के सेट पर हुई थी और इसके बाद दोनों करीब आ गए थे।

खबरें हैं कि दोनो सितारे करीब एक साल एक दूसरे के साथ नहीं थे बल्कि अलग अलग थे। अब फाइनली आधिकारिक तौर पर दोनों अलग हो चुके हैं।

रवीश देसाई ने पोस्ट कर किया तलाक का ऐलान

अभिनेता रवीश देसाई का एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर सामने आया है। उन्होने लिखा, "काफ़ी चिंतन और विचार के बाद, मुग्धा और मैंने अपने-अपने रास्ते आगे बढ़ने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया। अब एक साल से अधिक समय हो गया है। हमने एक साथ प्यार, दोस्ती और सम्मान की एक खूबसूरत यात्रा की है, और यह हमारे पूरे जीवन जारी रहेगी।

हम अपने प्यारे प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वे दयालु और सहयोगी बनें और हमें वह गोपनीयता दें जिसकी हमें जरूरत है। कृपया किसी भी झूठी कहानियों और बयानों पर विश्वास न करें। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।" उनका ये पोस्ट सामने आकर वायरल हो रहा है। हालांकि इनका तलाक क्यों हुआ है इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं है।

कुमकुम भाग्य में किया काम

मुग्धा चापेकर काफी मशहूर हैं और उनको टीवी शो कुमकुम भाग्य में प्राची मेहरा कोहली के किरदार के लिए पहचाना जाता है। घर घर में लोगों को एंटरटेन करने वाली मुग्धा रियल लाइफ में काफी दर्द से गुजर रही हैं। उन्होने सीरियल में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिल जीते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X